विविध भारत

मौसमः उत्तर भारत में सर्दी का सितम, दिल्ली-एनसीआर ने ओढ़ी प्रदूषण की चादर

Weather Update Today देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर उत्तर भारत के इन राज्यों में बढ़ा सर्दी का सितम

2 min read

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम ने अंगड़ाई लेना शुरू कर दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में इसका साफ असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत की सुबह और शाम सर्द होने लगी है। वहीं राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है।

राजधानी में एक बार फिर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। यहां 450 से ऊपर प्रदूषण का स्तर पहुंच गया है। तापमान की बात करें तो यहां 26 डिग्री पहुंच गया है और सुबह सुबह कोहरे की जगह प्रदूषण की चादर दिख रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में लोगों को अगले तीन-चार दिनों तक प्रदूषण से फिर से संघर्ष करना होगा क्योंकि मौसम इस समय प्रदूषण के अनुकूल बन गया है।

आपको बता दें कि बीते 38 घंटों से हवा नहीं चलने की वजह से प्रदूषण एकदम बढ़ गया। क्योंकि हवा की दिशा बदल गई है और रफ्तार भी कम हो गई है। जिसकी वजह से मौसम का हाल बिगड़ गया है।

पहाड़ों में हिमपात को लेकर अलर्ट इस बीच जम्मू कश्मीर और उत्तरी हिमाचल के कुछ इलाकों में बारिश और हिमपात को लेकर अलर्ट किया गया है। वहीं उत्तराखंड में बारिश होने के आसार हैं।

इन इलाकों में बारिश बढ़ाएगी मुसीबत
नागपुर, नासिक, भोपाल समेत मध्य भारत में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इसके अलावा तमिलनाडु, केरला और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

दक्षिण राज्यों में करना होगा इंतजार
दक्षिण भारत में बारिश दक्षिण भारत में मौसम की बात करें तो मुंबई में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान बढ़ेगा और दोपहर का मौसम गर्म भी रह सकता है।

तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में भारी को लेकर इंतजार करना होगा। उत्तर-पूर्वी मॉनसून सक्रिय हो सकता है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी

पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी का दौर जारी है। इसके चलते कई इलाकों में रास्तों पर बर्फ जाम जाने के कारण लंबा जाम भी लग गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

Published on:
13 Nov 2019 12:08 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश