विविध भारत

Weather Updates: देश के कई इलाकों में बारिश के बाद लुढ़का पारा, पहाड़ों पर व्हाईट अलर्ट जारी

Weather Updates पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, कई इलाकों में लुढ़का पारा दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में rainfall alert सर्द हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किल

2 min read
कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम हुआ सर्द

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( weather updates )एक बार फिर सर्द हो चला है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD )ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि 6 जनवरी के बाद उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश ( Rainfall ) होगी। इसके साथ ही पारा एक बार फिर लुढ़केगा। हुआ भी वैसा ही। राजधानी दिल्ली ( rain in delhi ) समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में पारा तेजी से लुढ़का है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिन तक देश के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर भारत में 7 से 9 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी। कश्मीर में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में 2020 का पहला हिमपात ( Snowfall in Kashmir ) हुआ।

पहाड़ों पर हुए हिमपात के बाद जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। कई रास्तों पर बर्फ जम जाने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

15 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों से सर्द हवाएं भी चलेंगी, जो मैदानी इलाकों में मौसम को सर्द बनाएंगी।

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी
उत्‍तराखंड में मौसम काफी सर्द बना हुआ है। यहां कई इलाकों में जोरदार बर्फबारी जारी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक ये बर्फबारी आगे भी जारी रहेगी।

बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक बर्फबारी हो रही है, जबकि मसूरी समेत कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।

इससे उत्‍तराखंड के अधिकांश इलाके एकबार फिर कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है। भारी बर्फबारी ( Snowfall in Uttarakhand ) के कारण 50 से ज्यादा गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद शाम को हल्की बारिश हुई और अगले 24 घंटे में और वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण इलाकों में बारिश के आसार
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक देश के दक्षिण इलाकों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

10 तक एमपी में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक मध्‍य प्रदेश के कई स्थानों में बारिश हो सकती है। इससे यहां पर भी तामपान में गिरावट दर्ज होगी।

अगले तीन-चार दिन में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने के कारण तापमान और कम हो सकता है। वहीं उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

तीन से चार डिग्री गिरेगा पारा
मौसम विज्ञानियों कहना है कि उत्तर भारत में सात और नौ जनवरी के बीच वर्षा होने की संभावना है जिससे दिल्ली में पारा लुढ़क सकता है। उनके अनुसार 11 जनवरी तक न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मंगलवार शाम को शहर में हल्की वर्षा, गरज के साथ बौछारें, ओलावृष्टि होने की संभावना है। शाम तक 20-25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 10 डिग्री से. के आसपास रहने की संभावना है।

Published on:
07 Jan 2020 01:06 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर