विविध भारत

Weather Updates : देश के अधिकांश इलाकों में बारिश के आसार, राजस्थान और एमपी में कहर ढा सकता है चक्रवाती तूफान

अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है कम दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और व निकोबार में भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी बिहार और झारखंड में गरज के साथ बारिश के आसार

2 min read

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है लेकिन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश ( Rajasthan-Madhya Pradesh ) सहित छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में चक्रवाती तूफान ( Cyclonic storm ) का दबाव बना हुआ है। इसी तरह बिहार से तमिलनाडु ( Tamilnadu ) तक एक मौसमी ट्रफ बना हुआ जिसकी वजह से गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

स्काइवेदर के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, पंजाब, समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, बिहार, झारखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 मई तक झारखंड में मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं बिहार में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। कहीं कहीं बारिश भी हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी।

महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ेगा। कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में व्यापक रूप से भारी वर्षा या गरज के साथ बौछारों की गतिविधियां जारी रहीं। बिहार में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई। ओडिशा, झारखंड, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश दर्ज की गई।

इसी तरह छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के भी कुछ भागों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा देखने को मिली। तटीय कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में बारिश जारी है।

Updated on:
07 May 2020 01:20 pm
Published on:
07 May 2020 08:06 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर