विविध भारत

weather updates: देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मानसून सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी है। खासकर उत्तर भारत से बारिश का मोहभंग नहीं हो रहा है।
2 min read
weather updates: देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
weather updates: देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। मानसून सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी है। खासकर उत्तर भारत से बारिश का मोहभंग नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मध्‍य पर्वतीय क्षेत्र में बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ियों पर बर्फबारी भी हाे रही है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश हवा में आद्र्रता के कारण रात में हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून विदाई की कगार पर है। वापसी की सीमा रेखा पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है। प्रदेश में अब पूरी तरह से मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं।

मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से में आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना बनी है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर कई स्थानों पर आंशिक बादलों का डेरा है, हालांकि गर्मी और उमस का असर भी बना हुआ है।

24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बारिश

राज्य में कई स्थानों पर बादलों के छाने से जहां मौसम राहतभरा हो जाता है, वहीं बारिश के बाद निकली तेज धूप परेशान करने लगती है। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है क्योंकि मानसून की वापसी हुई है। इसके अलावा आगामी दिनों में भी बारिश के आसार बने रहेंगे।

महाराष्ट्र में कई जिलों में बारिश

शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.2 डिग्री, ग्वालियर का 19.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आशंका जताई जा रही है कि महाराष्ट्र में कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश हो सकती है। पश्चिमी महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है।

Updated on:
11 Oct 2019 01:59 pm
Published on:
11 Oct 2019 11:47 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर