विविध भारत

हिमाचल में बादल फटने के बाद रोकी मणिमहेश यात्रा, 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update Himachal में Heavy Rainfall alert Cloud Burst के चलते बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 5 31 अगस्त तक प्रदेश में हो सकती है मूसलाधार बारिश
2 min read
5577.png

नई दिल्ली। देश के पहाड़ी इलाकों में ( Weather Update ) इन दिनों मौसम जरूरत से ज्यादा मेहरबान है। कई पहाड़ी इलाके भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) के बाद भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पहाड़ दरक रहे हैं। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ कई जगह सड़कें पहाड़ दरकने की वजह से जाम हो गई हैं।

यहां कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया है।

मौसम विभाग की माने तो 31 अगस्तक हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश के आसार हैं।

अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है।

मैदानी इलाकों के साथ-साथ इसका सीधा असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा है।

जहां लगातार भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो भारी बारिश के कारण चंबा जिले में भारंगला नाले पर बना पुल बह गया।

यह पुल हाड़सर को भरमौर से जोड़ता था। इसके अलावा लैंडस्लाइड के कारण शिमला जिले के बदहाल गांव में नेशनल हाईवे-5 बंद कर दिया गया।

दोनों जगहों पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

पांच दिन का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने हिमचाल प्रदेश में भारी बारिश का आशंका व्यक्त की है।

विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिन हिमाचल प्रदेश के लिए भारी हैं।

यहां मानसून का सीधा असर देखने को मिलेगा, इसके चलते भारी से भारी बारिश हो सकती है।

आपको बता दें फिलहाल हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।

यहां पहाड़ दरकने से राष्ट्रीय राजमार्ग 5 अवरुद्ध हो गया है।

बधाल में बादल फटने से घरों और नेशलन हाईवे को नुकसान हुआ है।

बादल फटने से नेशनल हाईवे-5 यातायात के लिए बंद हो गया है। वहीं, चंबा में मणिमहेश यात्रा पुलिया बहने पर रोक दी गई है।

शिमला के रामपुर बुशहर के बधाल में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है।

मणिमहेश यात्रा पर आए सैकड़ों श्रद्धालु हड़सर के पास फंसे हैं। रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से भरमौर- मणिमहेश मार्ग पर परनाला के पास पुलिया बह गई। इसकी वजह से रास्ता बंद हो गया।

Published on:
26 Aug 2019 11:44 am