विविध भारत

West Bengal : जेपी नड्डा पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, केंद्र ने 3 IPS को दिल्ली बुलाया

  नड्डा के काफिले पर हमले के दो दिन बाद एमएचए की बड़ी कार्रवाई। पश्चिम बंगाल के 3 आईपीएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली तलब किया।
less than 1 minute read
mha
नड्डा के काफिले पर हमले के दो दिन बाद एमएचए की बड़ी कार्रवाई।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के काफिले पर हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। एमएचए ने घटना के दो दिन बाद पंश्चिम बंगाल में कार्यरत तीन अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को डेपुटेशन पर दिल्ली बुला लिया है।

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में कथित चूक मामले के की शिकायत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने की थी। नड्डा के काफिले पर हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय घायल हो गए थे। घटना के एक दिन बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना को लोकतंत्र के लिए काला धब्बा बताया था। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से माफी मांगने को भी कहा था। बीजेपी नेता इस घटना के बाद से ममता सरकार पर हमलावर हो गए हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए अमित शाह इसी महीने दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे।

Updated on:
12 Dec 2020 04:26 pm
Published on:
12 Dec 2020 04:20 pm
Also Read
View All
Surajpur Police: शहर की सडक़ों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर 5 युवक चला रहे थे बुलेट, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Ambikapur News: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचे सरगुजा कलेक्टर, देखी व्यवस्था, यहां मिल चुके हैं 39 मरीज

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी