विविध भारत

…तो क्या इसलिए छह महीने से पहले ही टूटने की कगार पर पहुंचा तेजप्रताप और ऐश्वर्या का रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज ने अपनी शादी के कार्ड के साथ पटना की एक अदालत में तलाक की अर्जी लगाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 8:04 PM IST
d
...तो क्या इसलिए छह महीने से पहले ही टूटने की कगार पर पहुंचा तेजप्रताप और ऐश्वर्या का रिश्ता

पटना। शादी के महज छह महीने पूरे होने से पहले ही तलाक की अर्जी देकर एक बार फिर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज ने अपनी शादी के कार्ड के साथ पटना की एक अदालत में तलाक की अर्जी लगाई है। बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली ऐश्वर्या राय और तेजप्रताप के रिश्तों में कड़वाहट को लेकर कोई ठोस वजह तो सामने नहीं आई लेकिन लंबे अरसे से तेजप्रताप की अपने परिवार से नाराजगी की खबरें जरूर सामने आती रहीं। हालांकि पत्नी से अनबन को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया।

...तो क्या ये है तेज-ऐश में अनबन की वजह

- शादी के दो हफ्तों बाद ही परिवार में विवाद की शुरुआत हुई।
- ऐश्वर्या के साथ रहने के बजाय तेजप्रताप धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे थे।
- ऐश्वर्या बड़े राजनीतिक घराने से हैं और उनके भी सियासत में उतरने की चर्चा थी, लेकिन तेजप्रताप ने शादी के कुछ दिनों बाद ही साफ कर दिया था कि उनकी पत्नी राजनीति में नहीं उतरेगी।
- तेजप्रताप ने शिकायत की थी कि पार्टी के कुछ लोग उन्हें 'जोरू का गुलाम' कहते हैं और उनकी मां भी उनकी नहीं सुन रहीं।
- हाल ही में दुर्गा पूजा के दिन भी तेजप्रताप घर से नदारद थे, जबकि हर बार वे खुद सारी तैयारियां करते हैं।

Updated on:
2 Nov 2018, 8:04 PM IST
Published on: