-Coronavirus: देशभर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण ( Covid-19 ) के बीच केरल में सोमवार से ट्रिपल लॉकडाउन लागू किया गया। -केरल सरकार ने ( Kerala Government ) कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ट्रिपल लॉकडाउन ( Triple Lockdown in Kerala ) के साथ कुछ नियमों को अगले एक साल तक के लिए लागू कर दिया है।-इसके साथ ही सरकार ने लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइंस ( Lockdown Guidelines ) भी जारी की है।

नई दिल्ली।
Coronavirus: देशभर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण ( Covid-19 ) के बीच केरल में सोमवार से ट्रिपल लॉकडाउन लागू किया गया। केरल सरकार ने ( Kerala Government ) कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ट्रिपल लॉकडाउन ( Triple Lockdown in Kerala ) के साथ कुछ नियमों को अगले एक साल तक के लिए लागू कर दिया है।
इसके साथ ही सरकार ने लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइंस ( Lockdown Guidelines ) भी जारी की है। केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में अगले एक हफ्ते के लिए ट्रिपल लॉकडाउन ( Triple Lockdown ) लागू किया गया है। बता दें कि ट्रिपल लॉकडाउन सामान्य लॉकडाउन के मुकाबले और भी सख्त है। गाइडलाइंस के मुताबिक, ट्रिपल लॉकडाउन में केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ पूरी तरह बंद रहेगा।
क्या है ट्रिपल लॉकडाउन ( What is Triple Lockdown )
केरल सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अलग रणनीति के तहत ट्रिपल लॉकडाउन की घोषणा की है। ट्रिपल लॉकडाउन में तीन चरण शामिल हैं। जिसमें तिरुवनंतपुरम निगम को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां कोई भी अंदर या बाहर नहीं जा सकता। शहर में जरूरी सेवाओं को छोड़कर हर गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावा सभी सड़कें पूरी तरह से बंद रहेंगी।
वाहनों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी होगी।
दूसरे चरण में कलस्टर (स्थानों) पर लॉकडाउन लगाया जाएगा, जहां से COVID-19 मामले सामने आ रहे हैं। तीसरे चरण में संक्रमित व्यक्तियों के घरों पर होगा। क्योंकि यह सुनिश्चित करेगा कि संक्रमित व्यक्ति किसी दूसरे के संपर्क में ना आएं।
क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद
आवश्यक सेवाओं को छूट