विविध भारत

आखिर सर्दी में क्यों मफलर पहने दिखते हैं सीएम केजरीवाल, जानें पूरी कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है

2 min read
आखिरी सर्दियों में क्यों मफलर पहने दिखते हैं सीएम केजरीवाल, जानें पूरी कहानी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। वह 50 वर्ष के हो गए हैं। उनके चाहने वाले उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। छोटे से सियासी सफर में अरविंदर केजरीवाल ने राजनीति में गहरी छाप छोड़ी है। इस सफर में उनके लाखों चाहने वाले बने हैं तो कुछ ऐसे भी रहे जो केजरीवाल पर हमला बोलते रहे। उनके पहनावे को लेकर भी मजाक बनाया गया। खासकर उनके मफलर और खांसी को लेकर छींटाकशी की गई। लेकिन इन तंज से बेपरवाह केजरीवाल सियासत की दुनिया में आगे बढ़ते गए।

ये भी पढ़ें

पहली नजर में इस महिला को दिल दे बैठे थे केजरीवाल, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात


केजरीवाल क्यों पहनते हैं मफलर?
अरविंदर केजरीवाल का जन्म 2015 में दिल्ली के 17वें मुख्यमंत्री बनने वाले अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद 16 अगस्त 1968 में हुआ। उच्च मध्यम वर्ग के परिवार में उन्होंने पहली किलकारी मारी। खूब पढ़े लिखे केजरीवाल ने 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पहली बार 2012 में राजनैतिक पार्टी बनाई, उसी वक्त से वह विरोधियों के निशाने पर आ गए। उनके मफलर को लेकर बड़ी बातें हुई। इसी बीच मफलर पहनने की कहानी सामने आई। आखिरी केजरीवाल सर्दियों में पूरे वक्त मफलर क्यों पहनते हैं। उनके चाचा गिरधारी लाल ने एक बार मीडिया में बताया था कि सियासत की वजह से केजरीवाल मफलरमैन नहीं बने, बल्कि उन्हें बचपन से ही कुछ ज्यादा ठंड लगती थी, इसके कारण से मफलर पहनते हैं। मीडिया ने उनके इस मफलर को स्टाइल से जोड़कर उन्हें मफलरमैन बना दिया।

सोशल मीडिया पर छाया मफलर मैन
2014 में चुनावों के दौरान अरविंदर केजरीवाल सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे थे। मफलरमैन पर काउंटर अटैक निकाला आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हेड और इंडिया सोशल के लेखक अंकित लाल ने। उन्होंने #मफलरमैन को फेम्स कर दिया। मफलर मैन दिल्ली का रखवाला नाम से सोशल कैंपने चलाए जाने लगे। जिसका फायदा उन्हें चुनावों में भी नजर आया और आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें

आम कार्यकर्ता से सीएम बनने तक के सफर में केजरीवाल से जुड़े हैं कई विवाद
Updated on:
16 Aug 2018 12:49 pm
Published on:
16 Aug 2018 12:38 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें