विविध भारत

विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करने के लिए तैयार है ‘वाघा बॉर्डर’, लोगों की लगी भीड़

सीएम अमरिंदर सिंह और कई केंद्रीय मंत्री करेंगे स्‍वागत अभिनंदन की वापसी पर टिकीं भारतीयों की नजरें पाक पीएम इमरान खान ने खुद किया वापसी का ऐलान

2 min read
अभिनंदन को अपनी मां से विरासत में मिला है जांबाजी का डीएनए, सामने होने पर दुश्मन भी करते है सलाम!

नई दिल्‍ली। आज भारतीय वायुसेना के शूरवीर अभिनंदन भारत आएंगे। उनकी आगवानी के लिए वाघा बॉर्डर सजकर तैयार है। स्‍वागत के लिए अभी से भीड़़ जुटने लगी हैैै। भारत की ओर से बनाए गए दबाव के सामने झुकते हुए पाकिस्‍तान ने उन्‍हें वाघा बॉर्डर के रास्‍ते भेजने का ऐलान किया है। इस्लामाबाद में भारतीय ग्रुप कैप्टन जेडी कुरियन अभिनंदन को लेकर भारत आएंगे। सवा अरब भारतीयों की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि हिन्‍दुस्‍तान का जांबाज पायलट और‍ विंग कमांडर अभिनंदन आज आने वाला है।

इमरान को करना पड़ा रिहाई का ऐलान
बता दें कि 27 फरवरी को राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में डॉगफाइट के बाद विंग कमांडर पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले क्षेत्र में चला गया था, जहां पाकिस्‍तान सेना ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन भारत ने इस मामले में पाकिस्‍तान पर ऐसा दबाव बनाया कि खुद इमरान खान को अभिनंदन की रिहाई का ऐलान करना पड़ा।

मेरे लिए सम्‍मान की बात
पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत वायुसेना के बड़े अधिकारी और कई केंद्रीय मंत्री वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन का स्वागत करेंगे। सीएम अमरिंदर सिंह ने टि्वटर पर लिखा है कि मैं, पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। मैं वर्तमान में अमृतसर में हूं। पता चला है कि पाकिस्तान सरकार ने वाघा से अभिनंदन को भेजने का फैसला किया है। यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी कि मैं उसके स्वागत में वहां रहूं और उसे रिसीव करूं, क्योंकि वह और उसके पिता एनडीए के पूर्व छात्र हैं।

भारत ने दी थी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को साफ कर दिया था कि बगैर किसी चोट के पायलट की जल्द रिहाई होनी चाहिए। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर सौदेबाजी से भी इनकार कर दिया था। इसके लिए भारत कांसुलर एक्सेस की मांग नहीं कर रहा बल्कि फौरन रिहाई की मांग कर रहा है। पाकिस्तान को चेतावनी भरे लहजे भारत ने कहा था कि अगर पायलट को कुछ हुआ, तो वो एक्शन के लिए तैयार रहे।

Updated on:
01 Mar 2019 02:06 pm
Published on:
01 Mar 2019 07:49 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?