विविध भारत

खट्टर को लिखा खून से खत, नहीं माने तो महिलाओं ने सरेआम कराया अपना मुंडन

हरियाणा में टीचरों की मांग का लेकर है मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2018, 1:57 PM IST
Haryana,social media,Manohar Lal Khattar,chief minister,Teachers,martyred,baldness,

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपना मुंडन करा रही है। वहीं पीछे से सरकारी विरोधी लग रहे हैं। जिसमें केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य की सरकार का भी विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया का झूठ किस तरह फैलता है इस बात का पता इस बात से चल जाता है कि सोशल मीडिया के कैप्शन पर जो कैप्शन लिखा जा रहा है, वो कुछ इस प्रकार है " प्रदेश की सबसे शर्मनाक तस्वीर- एक शहीद के पत्नी और शहीद के बेटे द्वारा इस प्रकार मुंडन करावाया जाना सरकार के मुंह पर जोरदार तमाचा है, तस्वीर और भावनाओं को देखते हुए हरियाणा सरकार को अगर बर्खास्त भी कर दिया जाए तो भी कम है, हरियाणा सरकार की इतनी औकात नहीं कि वो इनके जज्बातों की भरपाई कर सके... आने वाले चुनाव के लिए देश और प्रदेश की जनता को सबक लेना चाहिए। "

जबकी इस वीडियो की जो सच्चाई है वो कुछ इस प्रकार है। दरअसल करनाल में हरियाणा अतिथि अध्यापक संघर्ष समिति की कुछ महिला टीचरों ने हाल में राज्य स्तरीय रैली में सामूहिक मुंडन करवा लिया। बता दें कि इससे पहले ये टीचर 9 फरवरी को अपनी मांगों लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खून से खत भी लिख चुकी हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काफी संख्या में महिलाएं और शिक्षक रो रहे हैं। जमकर नारे बाजी हो रही हैं।

Published on: