
social media,ujjain news,video shoot,
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी प्रिया तिवारी ने सफलता की एक नई छलांग मारी है। मिस भारत अर्थ का खिताब जीत चुकी प्रिया यू-ट्यूबर अमित भडाना के साथ एक वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर छा गई है। अमित भड़ाना को सोशल मीडिया का नंबर-वन स्टार कहा जाता है। उनके साथ तेजी से वायरल हो रहे वीडियो ने प्रिया के साथ-उज्जैन को भी चर्चाओं में ला दिया है। इस वीडियो को एक दिन में लाखों लोगों ने लाइक किया है।
लगातार उपलब्धियां अर्जित कर चुकी
उज्जैन के प्रसिद्ध पान व्यवसायी रहे स्व. पुरुषोत्तम तिवारी (कचरू भैया) की बेटी प्रिया ने माडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत कर लगातार उपलब्धियां अर्जित की है। यू-ट्यूब स्टार अमित भडाना किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्हें सोशल मीडिया का सबसे मनोरंजक और संदेशदायक स्टार कहा जाता है।
यू ट्यूब पर छाई
अमित ने हाल ही में नई दिल्ली में टाइप्स ऑफ आशिकी शीर्षक का एक वीडियो शूटकर यू ट्यूब पर वायरल किया है। इसमें प्रिया शहरी लडक़ी की भूमिका में सोशल मीडिया में बहुत पसंद की जा रही है। प्रिया ने माडलिंग के साथ टेलीविजन पर अभिनय की शुरुआत की।
धारावाहिक में कर चुकी अभिनय
एण्ड टीवी पर प्रसारित धारावाहिक परमावतार श्रीकृष्ण और अन्य धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी प्रिया ने हाल ही में फिल्मों में भी किस्मत आजमाई है। उन्होंने शिमला में आयोजित प्रतियोगिता में मिस भारत अर्थ, मिस सेन्ट्रल इंडिया और मिस मध्य प्रदेश का खिताब जीतकर उज्जैन का गौरव बढ़ाया है। प्रिया की एक फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
कौन हैं अमित भड़ाना
अपने राइमिंग डायलॉग की वजह से फेमस अमित यू-ट्यूब के जरिए अपनी प्रतिभा को पूरे देश में पहुंचा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों के अंदर ही अमित ने अपने अनोखे अंदाज के जरिए खूब सारे फैंस बना लिए हैं। अमित भड़ाना दिल्ली के एक गांव जोहरीपुर के रहने वाले हैं। अमित बचपन से ही स्कूल में टीचर और दोस्तों को कॉमेडियन अंदाज से हंसाया करते थे। अमित ने ग्रेजुएशन के बाद लॉ की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मजाक-मजाक में अपने फोन से एक वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद अमित को बहुत अच्छे कमेंट्स मिले। तब से ही अमित के दोस्तों ने उन्हें ऐसी ही और वीडियो बनाने के उत्साहित किया और अमित के वीडियो बनाने का सिलसिला लगातार जारी है।
Published on:
12 Feb 2018, 8:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.