विविध भारत

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना, हालात गंभीर

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यहां यमुना नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है।

2 min read
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा पानी

नई दिल्ली। एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ ने कहर मचाया हुआ है, वहीं उत्तर भारत में भी हालात गंभीर हो चले हैं। यही कारण है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में पानी बढ़ने के बाद उसके आसपास के इलाकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यहां यमुना नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ना पड़ा। इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना में चेतावनी का स्तर 204 मीटर है और खतरे के निशान का स्तर 204.83 मीटर है।
हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यहां यमुना नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ना पड़ा। इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना में चेतावनी का स्तर 204 मीटर है और खतरे के निशान का स्तर 204.83 मीटर है।

पानी को दिल्ली पहुंचने में लगता है 72 घंटे का समय

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने इस स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को दोपहर बाद आपात बैठक बुलाई है। बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली रेलवे ब्रिज के पास पूर्वाह्न् 11 बजे यमुना का जलस्तर 205.12 मीटर था। उन्होंने कहा कि जल में बढ़ोत्तरी होने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में बारिश हो रही है और प्रत्येक घंटे बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को यहां पहुंचने में 72 घंटे का समय लगता है।

दिल्ली के दर्जनों इलाकों के डूबने का खतरा

वहीं, यमुना के बढ़ते जलस्तर हरियाणा के कई गांव समेत दिल्ली के दर्जनों इलाकों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली के जिन इलाकों को भारी खतरा है उनमें वजीराबाद, गढ़ी, मांडू, शास्त्री पार्क, गीता कॉलोनी, गांधी नगर, सोनिया विहार, जगतपुर गांव, यमुना बाजार, ओखला, बाटला हाउस, सराय काले खां, मदनपुर खादर और राजघाट प्रमुख हैं। वहीं बताया जा रहा कि हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी 72 घंटे दिल्ली के भीतरप्रवेश करेगा, जिससे हालात और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

बुहाना में यमुना जल संघर्ष समिति की बैठक
Updated on:
26 Sept 2018 08:55 am
Published on:
25 Sept 2018 03:06 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत