विश्‍व की अन्‍य खबरें

राफेल-रफाल, दस्सू-डेसॉल्ट, होलैंड-ओलांद, जानिए क्या हैं सही नाम

रफाल सौदेबाजी में जुड़ी कंपनी, विमान और फ्रांस के राष्ट्रपति का नाम, आप जितनी जगह पढ़ेंगे तकरीबन अलग-अलग मिलेगा। यह भी जानना जरूरी है कि इन तीनों का असल (मूल) नाम क्या है और क्यों है।

3 min read
Correct pronunciation of Dassault, Rafale, Francois Hollande

नई दिल्ली। फ्रांस की लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी का भारत को अत्याधुनिक फाइटर जेट बेचने का सौदा काफी विवादों में आ गया है। विपक्षी दलों ने एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री मोदी को घेर लिया है। हर ओर आपको इससेेे जुड़ी खबरें मिल रही हैं। लेकिन इन सबके बीच एक बात चौंकाने वाली है, जिस पर शायद आपने गौर न किया हो। वो है इस सौदेबाजी में जुड़ी कंपनी, विमान और फ्रांस के राष्ट्रपति का नाम, जो आपको जितनी जगह पढ़ेंगे तकरीबन अलग-अलग मिलेगा। ऐसे में यह भी जानना जरूरी है कि इन तीनों का असल (मूल) नाम क्या है और क्यों है।

सबसे पहले बात करते हैं फ्रांसीसी राष्ट्रपति Francois Hollande की। अमूमन आम भारतीय पहली नजर में इस नाम का उच्चारण फ्रैंकोइज होलैंडे ही करेगा। लेकिन यह गलत है क्योंकि Francois Hollande मूल रूप से फ्रेंच शब्द है और इस शब्द का सबसे स्पष्ट और सही उच्चारण एक फ्रेंच व्यक्ति ही बता सकता है। भारतीय मीडिया में इसे फ्रांसवा ओलांद, फ्रांकिज होलांड, फ्रांस्वा ओलंद, फ्रांसुओ उलंद, फ्रांस्वा ओलांद समेत तमाम अलग-अलग उच्चारण दिए जा रहे हैं। हालांकि Francois Hollande का सही उच्चारण फ्रांसुआ ओलांद है।

ये भी पढ़ें

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने रफेल विमान मामले में विपक्ष को बताया पाकिस्तान और चाइना का एजेंट

इसके पीछे की वजह शब्द का मूल स्थान पता करना बहुत जरूरी है। यों तो हर शब्द का उससे संबंधित स्थान जाकर उच्चारण कराना संभव नहीं है, इसलिए इंटरनेट काफी मददगार साबित होता है। इंटरनेट पर किसी शब्द का उच्चारण कैसे किया जाए, बताने वाली सैकड़ों वेबसाइट हैं। इनमें से कुछ को दुनियाभर में प्रतिष्ठित और विश्वसनीय माना जाता है। ऐसी ही एक विश्वसनीय वेबसाइट है FORVO, जो शब्दों को उनके मूल स्थान के व्यक्तियों के उच्चारण के साथ पेश करती है।

अब बात करते हैं Rafale की तो इसका सही उच्चारण रफाल है, न कि रफाले, रफाएल, राफेल, रफएल आदि। इसके नाम को पता करने के लिए भी इसके मूल स्थान के उच्चारण को जांचने के बाद यह जानकारी पहुंचाई जा रही है। वैसे सबसे पहले इस शब्द का प्रयोग फ्रेंच मिलिट्री के जनरल Hippolyte Langlois (हिपोइट लॉन्गलुआ) ने 19वीं सदी के अंत में किया था। इसका मतलब ढेर सारी तोपों से एक साथ बहुत तेजी से गोले बरसाना होता है। यह शब्द अंग्रेजी में प्रचलित नहीं रहा और पहले विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों और अमरीकियों ने इसका प्रयोग किया।

अब बात करते हैं रफाल बनाने वाली कंपनी Dassault की तो Forvo वेबसाइट के मुताबिक इसका असल उच्चारण दस्सू है न कि डेसाल्ट, डेसॉल्ट, डेसा, डॉसा, डासू आदि। इसका पूरा नाम दस्सू एविएशन है और यह एक फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी है। इसके पास मिलिट्री एयरक्राफ्ट और बिजनेस जेट के निर्माण का काफी अनुभव है। कंपनी पिछली सदी में 100 प्रोटोटाइप बनाने के साथ 90 देशों में 10 हजार विमानों की डिलीवरी दे चुकी है।

ये भी पढ़ें

प्रशांत भूषण ने रफाल सौदे को बताया भारत का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला, बोले- JPC करें जांच
Updated on:
24 Sept 2018 01:19 pm
Published on:
24 Sept 2018 12:33 pm
Also Read
View All