विश्‍व की अन्‍य खबरें

17 यूरोपीय देशों ने दी कोविशील्ड को मान्यता, अब भारतीय कर पाएंगे बेरोकटोक यात्रा

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि यात्रियों के लिए यह एक अच्छी खबर है परन्तु यात्रियों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि हर देश में प्रवेश के लिए अलग-अलग दिशा निर्देश हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2021, 11:07 AM IST
Vaccination again start
Vaccination

नई दिल्ली। यूरोपीय संघ के 16 सदस्य देशों तथा स्विट्जरलैंड ने भारत में प्रयोग की जा रही Covid 19 वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) को मान्यता दे दी है। अब इस वैक्सीन को लगवाने वाले भारतीय इन 17 देशों की यात्रा कर सकेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तथा एस्ट्राजेनका द्वारा तैयार किया गया है एवं इसे भारत में कोविशील्ड के नाम से उत्पादित किया जा रहा है। वर्तमान में कई देशों को इस वैक्सीन का निर्यात भी किया जा रहा है।

पूनावाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि ट्रेवलर्स के लिए यह एक अच्छी खबर है परन्तु यात्रियों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि हर देश में प्रवेश के लिए अलग-अलग दिशा निर्देश हो सकते हैं। जिन यूरोपीय देशों ने इस वैक्सीन को मान्यता दी है उनमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, फिनलैंड, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, लातविया, नीदरलैंड, स्लोवानिया, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड भी शामिल हैं।

यूरोपियन यूनियन ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मान्यता देने से कर दिया था इनकार
आपको बता दें कि पहले यूरोपियन पासपोर्ट के लिए यूरोपीय संघ ने कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन को मान्यता देने से इनकार कर दिया था जिस पर भारत ने भी यूरोपियन नागरिकों पर पाबंदी लगाने की बात कही थी। इस पर यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) ने कहा था कि कोविशील्ड (Covishield) वैक्सीन की निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है। वर्तमान में यूरोप में फाइजर-बायोएनटेक की कॉमिरनेटी (Comirnaty), मॉडर्ना की स्पाइकवैक्स (Spikevax), एस्ट्राजेनेका की वैक्सजेवरिया (Vaxzevria) और जॉनसन एंड जॉनसन की जेनसेन (Janssen) को मान्यता मिली हुई है।

Published on: