1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकी हमले पर चीन ने दिखाई नाराजगी, पाक की क्षमताओं पर सवाल उठाए

इस घटना को लेकर चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिजिंग ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 17 Jul 2021, 10:58 PM IST

terror in china

terror in china

बीजिंग। पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दासू इलाके में निर्माणधीन दासू बांध परियोजना स्थल पर बस में हुए विस्फोट पर चीन (China) ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

गौरतलब है कि इस घटना में नौ चीनी नागरिकों और दो सैनिकों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 अन्य घायल हो गए। इस विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।

ये भी पढें: अफगानिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश में इमरान खान? पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी को अगवा कर किया गया प्रताड़ित

चीन नाराज नजर आ रहा है

इस आतंकी हमले में चीन के नागरिकों के मारे जाने की घटना से पूर्व में हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करने वाला चीन अब उससे नाराज नजर आ रहा है। इस घटना को लेकर चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिजिंग ने ट्वीट कर सीधे तौर पर पाक की क्षमताओं पर सवाल उठाए हैं।

खत्म करा जाना आवश्यक है

शिजिंग ने लिखा कि इस हमले का जिम्मेदार आतंकी संगठन अब तक सामने नहीं आ पाया है। वे निश्चित रूप से खोजे जाएंगे और उन्हें खत्म करा जाना आवश्यक है। अगर पाकिस्तान के पास पर्याप्त क्षमताएं नहीं हैं तो चीन की मिसाइलों और स्पेशल फोर्सेस को काम पर लगाया जा सकता है।

ये भी पढें: Social Media Platforms पर जो बाइडेन ने लगाया लोगों की जान लेने का आरोप, फेसबुक ने भी बदले में दिया जवाब

आतंकवादी कृत्य से इनकार नहीं किया जा सकता

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा था कि मामले की शुरूआती जांच में विस्फोटकों के निशाने की पुष्टि हुई है और आतंकवादी कृत्य से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, चीन ने गुरुवार को कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच करने के लिए अपना एक विशेष दल पाक भेज रहा है।