
मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार हुए दो धमाको में 19 लोगों की मौत हो गई है। मरनेवाले में दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, इस घटना में 40 से लोग घायल होने की ख़बर है। धमाके बे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मरने वाले में एक पुलिसकर्मी और एक दमकलकर्मी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों धमाके मेक्सिको के टुल्टेपेक में एक छोटे पटाखा कारखाने में हुआ। वहां कि नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मरे वालो कि पुष्टि की है। सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी और एक दमकलकर्मी की भी मौत हो गई है।
चंद मिनटों में हूए दो धमाके
रिपोर्ट के मुताबिक पहला विस्फोट वहां के स्थानीय समयानुसार गुरुवार को सुबह 9.30 बजे हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि वहां अपरातफरी मच गई, इससे पहले की लोग वहां से निकल पाते देखते ही देखते चंद मिनटों में दूसरा धमाका हो गया।बता दें कि अभी तक पुलिस धमाके के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता चल जाएगा।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताई संवेदना
वहीं, इस घटना के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। एनरिक पेना निटो ने कहा कि घायलों और मृतकों की हर संभव मदद की जाएगी।