11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल यौन शोषण मामले पर बोलीं मेनका, बुरी तरह से परेशान हूं

पश्चिम बंगाल में मासूम के साथ हुए यौन शोषण मामले में मेनका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वह इस घटना से बुरी तरह से परेशान है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
2 min read
Google source verification
Maneka Gandhi

पश्चिम बंगाल यौन शोषण मामले पर बोलीं मेनका, बुरी तरह से परेशान हूं

नई दिल्ली। देश में मासूमों के साथ यौन शोषण की आए दिन ख़बरें सामने आ रही हैं। वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर यौन शोषण के दोषियों को कठोर सजा दिए जाने की मांग की है। बता दें कि मेनका ने यह ट्वीट दो जुलाई को पश्चिम बंगाल में दो साल की मासूम बच्चे के साथ हुए यौन शोषण के मामले पर किया है।

यह भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुमार विश्वास ने दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल पर ट्वीट के जरिए कसा तंज

मेनका का ट्वीट

ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं पश्चिम बंगाल में दो साल के बच्चे के साथ हुए शोषण से बुरी तरह से परेशान हूं। मैंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को मामले में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।'

पीड़ित के पिता को हर संभव मदद दी जाएगी

वहीं, मेनका ने बताया कि पीड़ित के पिता को मंत्रालय की तरफ से हर संभव मदद और सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार मासूमों के साथ हो रही यौन शोषण की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके मंत्रालय ने पहले ही ऐसे जघन्य अपराधों में दोषियों को पॉक्सो के अंतर्गत मृत्यु दंड देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी और पॉक्सो बदलाव होने के बाद बाल यौन शोषण के अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

क्या है मामला...

गौरतलब है कि कोलकाता के डायमंड हार्बर इलाके में दो जुलाई को दो साल के मासूम बच्चे के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। पिता के मुताबिक जब बच्चा स्कूल से घर आया तो उन्होंने देखा कि उसके गुप्तांग से खून बह रहा था। बच्चे की ऐसी हालत देख कर परिवार सन रह गया। इसके बाद पीड़ित के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एनसीपीसीआर के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग