विश्‍व की अन्‍य खबरें

चीन: कमरे में मरा मिला 20 वर्षीय भारतीय छात्र, मौत के कारण की हो रही जांच

अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी में कारोबार प्रबंधन का छात्र था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 11:52 PM IST
death

बीजिंग। चीन के तियानजिन शहर में एक भारतीय छात्र अपने कमरे में मृत पाया गया। अधिकारियों के अनुसार मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के गया जिले का रहने वाला अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी में कारोबार प्रबंधन का छात्र था। वह 29 जुलाई को मृत मिला था।

अधिकारियों के अनुसार अमन नागसेन की मौत किस कारण से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। इसकी जांच चल रही है। गौरतलब है कि वह उन कुछ भारतीय छात्रों में से एक था जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान चीन में रुक गए थे। चीन में स्थित भारतीय दूतावास और उसके परिवार को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। उसके शव को घर भेजने की तैयारी की जा रही है।

अमन की मौत की सूचना को लेकर भारतीय दूतावास और उसके परिवार सूचना दी गई है। उसके शव को भारत ले जाने की कोशिशें हो रही हैं। गौरतलब है कि मौजूदा समय में भारत और चीन के बीच किसी यात्री उड़ान का संचालन नहीं हो रहा है।

Published on: