हवेली कुल दो एकड़ जमीन पर बनी है। यह लॉस एंजेलिस के मशहूर होटल बेल एयर और बेल एयर कंट्री क्लब से पैदल दूरी पर मौजूद है। इसकी लोकेशन के आधार पर इसकी कीमत अधिक होना जायज है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब ओसामा बिन लादेन ने 2001 में जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला कराया था, उसके बाद से हवेली खाली पड़ी है। इस बड़े आतंकी हमले के बाद से ही इब्राहिम ने इसमें रहना बंद कर दिया था। आपको को बता दें कि ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर में हुए अमरीकी सेना के अभियान में दो मई 2011 को उसे मार डाला गया।