विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीकी-अफगान सेना के संयुक्त अभियान में 35 आतंकवादी मारे गए

अफगानिस्तान में वालिद-5 आॅपरेशन के तहत तालिबान के कब्जे को हटाने के लिए संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

2 min read
us

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी बाल्क प्रांत में अफगान और अमरीकी सेना ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाकर कम से कम 35 आतंकवादियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में करीब 40 लोग घायल हो गए। अफगान मीडिया के अनुसार वालिद-5 आॅपरेशन के तहत तालिबान के कब्जे को हटाने के लिए इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

चहर बोलक प्रांत के बाल्क जिले में आतंक के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। यहां के अरजानकर गांव में तालिबानी आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों सेनाओं ने मिलकर यह अभियान चलाया। गौरतलब है कि अमरीकी सेना अभी भी अफगानिस्तान में मौजूद है। वह यहां पर तालिबानी और आईएस आतंकियों के सफाए में लगी हुई है। इससे पहले भी संयुक्त सेना अभियान चलाकर कई आतंकियों को ढेर कर चुकी है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल अपनी सेनाओं को अफगानिस्तान से हटाना चाहते थे। मगर अफगानिस्तान में तालिबानी और आईएस आतंकी संगठनों की गतिविधियों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला टाल दिया है।

ये भी पढ़ें

आईएसआईएस कुछ इस तरह यूरोप को तबाह करने का बना रहा है प्लान

आतंकी हमले में 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए

इस साल दस मार्च को अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में तालिबान लड़ाकों के हमले में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। इस हमले में तालिबान के हमले में सात सैन्य कमांडो और आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गई। तीन अन्य सुरक्षाकर्मी लापता हो गए थे। संघर्ष में 30 से अधिक उग्रवादी मारे जा चुके हैं। इस दौरान चार सैनिक शहीद हुए जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

35 आईएस आतंकियों को किया था ढेर

17 मार्च को अफगानिस्तान के उत्तरी जोजान प्रांत में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमलों में 35 आतंकवादी ढेर हो गए। कुश टेपा और दरजाब जिले में आईएस के ठिकानों पर तड़के 4.45 बजे किए गए हवाई हमलों में 35 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इसमें सात विदेशी लड़ाको के साथ 13 आतंकवादी घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें

हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होकर चुनाव लड़े तालिबान : अमरीका
Published on:
30 Apr 2018 11:25 am
Also Read
View All