रिपोर्ट पर चेतावनी देते हुए अधिकारी ने कहा कि आईएसआईएस अफ्रीका में बड़े पैमाने पर पलायन की योजना बना रहा हैं, जिससे आईएस आतंकियों को भीड़ के साथ यूरोप भेजा जा सके। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रमुख और साउथ कैरोलिना के पूर्व रिपब्लिकन गवर्नर डेविड बेस्ली के ने बताया, 'अफ्रीका से जो पलायन होंगे वह सीरिया से हुए पलायन से कई गुना ज्यादा होगा। यह पलायन यूरोप के लिए काफी खतरनाक होगा।'