
सुवा। भूकंप के तेज झटकों से फिजी दहल उठा है। सोमवार को फिजी के तट पर 6.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया। संयुक्त राज्य अमरीका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप के कारण समुद्र में तेज हलचल हुई लेकिन फिलहाल किसी सुनामी की आशंका नहीं है। भूकंप राजधानी सुवा के 283 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था। भूकंप का केंद्र 534 किलोमीटर की गहराई में था।
फिजी में तेज भूकंप
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप स्थानीय समय के अनुसार 9:25 बजे आया। लेकिन भूकंप से सुनामी का कोई खतरा उत्पन्न नहीं हुई थी। अमरीकी भू वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस क्षेत्र में गहराई पर भूकंप आते रहे हैं। दो महीने पहले इस इलाके में 7.8 तीव्रता का एक अन्य भूकंप आया था। बता दें कि फिजी भूकंप के लिए कुख्यात रिंग आफ फायर पर स्थित है। जो प्रशांत के चारों ओर एक टेक्टोनिक गतिविधि का एक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में लगातार प्लेटें एक दूसरे के साथ टकराती रहती हैं, जिससे यहां जो लगातार भूकंप और ज्वालामुखी आते रहते हैं।
जानमाल के नुकसान की आशंका
फिजी के आपदा अधिकारियों ने कहा है कि भूकंप से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। सूबा के आसपास के इलाके में राहत कर्मी और सरकार के अधिकारी गस्त लगा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस भूकंप में कुछ घरों के गिरने के समाचार आ रहे हैं। फिलहाल अभी इस बारे में कुछ अंतिम रूप से नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि फिजे में कल हे चुनाव के परिणाम घोषित किये गए हैं। फिजी के मौजूदा प्रधानमंत्री वोरीक बेनीमारामा के नेतृत्व में सत्ताधारी फिजीफर्स्ट पार्टी ने इस साल के आम चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को फिजी के चुनाव आयोग द्वारा घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार, पार्टी 2018 के आम चुनाव परिणामों के आधिकारिक आंकड़ों में 227,241 वोटों के साथ शीर्ष पर है, जो इस देश के कुल वोटों का 50.02 प्रतिशत है।