12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिजी आम चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को मिली जीत, वोरीक बेनीमारामा फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

फिजी में हुए आम चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को जीत हासिल हुई है। मुख्य विपक्षी पार्टी को एक बार फिर हार मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 18 Nov 2018, 4:35 PM IST

Frank Bainimarama

aaaaaaa

सुवा: फिजी के मौजूदा प्रधानमंत्री वोरीक बेनीमारामा के नेतृत्व में सत्ताधारी फिजीफर्स्ट पार्टी ने इस साल के आम चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिजी के चुनाव आयोग द्वारा घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार, पार्टी 2018 के आम चुनाव परिणामों के आधिकारिक आंकड़ों में 227,241 वोटों के साथ शीर्ष पर है, जो इस देश के कुल वोटों का 50.02 प्रतिशत है। सत्तारूढ़ दल को 27 संसदीय सीटें मिलेंगी और वह अगली सरकार बनाएगी।
इन दलों को इतनी मिलेंगी सीटें
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी (एसओडीईएलपीए) आधिकारिक आंकड़ों में 181,072 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कुल वोटों का 39.85 प्रतिशत है। इसे 21 संसदीय सीटें मिलेंगी। नेशनल फेडरेशन पार्टी (एनएफपी)को 33,515 वोट मिले जो कुल वोटों का 7.38 प्रतिशत है। इसे 3 संसदीय सीटें मिलेंगी। आम चुनावों में कुल 458,532 वोट पड़े। इनमें से वैध वोटों की कुल संख्या 454,335 रहीं जबकि 4,197 वोट अवैध रहे। 2018 के आम चुनाव के लिए पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 637,527 थी।
ऐसा है यहां का लोकतंत्र
बता दें कि फिजी एक संसदीय प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। यहां पर ५१ सीटें हैं। इस देश में प्रधानमंत्री सरकार का मुखिया और राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया होता है। देश में बहुदलीय प्रणाली है। देश की विधायी शक्तियां सरकार और संसद दोनों में निहित हैं। आजादी के बाद से अब तक फिजी मे चार तख्तापलट हो चुके हैं, दो 1987 में, एक 2000 में और एक 2006 के अंत में।