70 साल की इस महिला ने प्रेगनेंट होने का दावा किया।
नई दिल्ली। किसी भी औरत के लिए मां बनना एक खूबसूरत सपना होता है और हर औरत मां बनने का सपना देखती है। किसी भी औरत के मां बनने की एक उम्र होती है, लेकिन क्या आपने कभी 70 साल की महिला के प्रेगनेंट होने की बात सुनी है, शायद नहीं। लेकिन मैक्सिको की एक महिला ने ऐसा दावा किया है, जिससे सब हैरान हैं। महिला के मुताबिक वो छह महीने की गर्भवती है। महिला ने अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट्स भी मीडिया से शेयर की है। महिला की रिपोर्ट्स देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं।
सात बच्चों की मां है मारिया
70 साल की उम्र में कई लोग चल-फिर नहीं पाते लेकिन इस महिला का प्रेगनेंट होने का दावा करना हैरान करने वाला है। मैक्सिको की रहने वाली इस महिला का नाम मारिया डी लालूस है। बता दें कि मारिया के पहले से ही सात बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उनके पैरों में दर्द है। उन्हें बार-बार उल्टियां हो रही हैं। ये सब ठीक वैसे ही है जैसा प्रेगनेंसी के दौरान होता है।
डॉक्टर भी हैरान
महिला ने अभी तक 10 बार वो भी अलग-अलग जगह से सोनोग्राफी कराई है। महिला की सोनोग्राफी देख कर डॉक्टर्स हैरान हैं कि वे प्रेगनेंट कैसे हो सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक महिला के सोनोग्राफी से सामने आया है कि वो एक लड़की को जन्म देने वाली हैं।
कैसे प्रेगनेंट हुई मारिया
मारिया डी लालूस ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने ये नहीं बताया कि वे किस तरह प्रेगनेंट हुई हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि अगर वे बच्चे को जन्म देती हैं तो सिजेरियन तकनीक का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
भारत में भी है ऐसी महिला
वहीं , 70 साल की महिला का बच्चे को जन्म देना बड़ा ही हैरान करने वाला है। अगर मारिया बच्चे को जन्म देती हैं तो वे दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी। बता दें कि इससे पहले पंजाब की दलजिंदर कौर ने 2016 में 70 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि दलजिंदर ivf तकनीक के जरिए प्रेगनेंट हुई थीं।