विश्‍व की अन्‍य खबरें

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन में 1000 से ज्यादा मौत के लिए अमरीका ने तेहरान को ठहराया जिम्मेदार

तेल की बढ़ती कीमतों और राशनिंग को लेकर ईरान में 15 नवंबर को विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शन में मारे गए लोगों के लिए ईरान को दोषी ठहराया है
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2019, 11:09 PM IST
iran_protest.jpeg

वाशिंगटन। ईरान में सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसी कड़ी में अमरीका ने कहा है कि हाल के सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 1,000 से अधिक लोगों की मौत के लिए ईरान जिम्मेदार है।

समाचार एजेंसी एफे ने ईरान के लिए विदेश विभाग के विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हुक के हवाले से बताया 'प्रतीत होता है कि शासन ने विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 1,000 से अधिक ईरानी नागरिकों की हत्या की हो सकती है।’

हालांकि, हुक ने कहा कि वह इस आंकड़े के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं, क्योंकि ईरानी शासन जानकारी को अवरुद्ध करता है। हुक के अनुसार, माहशहर में एक विरोध प्रदर्शन में सौ से अधिक लोग मारे गए और जब यह खत्म हो गया तो शवों को ट्रकों में लाद दिया गया।

15 नवंबर को शुरू हुआ था प्रदर्शन

उन्होंने कहा, 'हमें अभी तक नहीं पता है कि ये शव कहां ले जाए गए, लेकिन हमें इस बारे में ज्यादा से ज्यादा पता चल रहा है कि ईरानी शासन अपने लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है।’

इसके जवाब में, ईरान के जूडिशल प्रवक्ता गुलाम हुसैन इस्माइली ने कहा कि शत्रु समूहों द्वारा दी जा रही संख्या और आंकड़े बिलकुल झूठ हैं और जो उन्होंने घोषणा की, उन आंकड़ों में गंभीर अंतर है।

तेल की बढ़ती कीमतों और राशनिंग को लेकर ईरान में 15 नवंबर को विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गुरुवार को मीडिया से बात करने के दौरान विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि ईरानी शासन ने बहुत कम समय में सैकड़ों लोगों को मार डाला है। वे प्रदर्शनकारियों को मार रहे हैं। कुछ दिनों पहले, ट्रंप ने ईरान पर हजारों लोगों की हत्या का आरोप लगाया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
6 Dec 2019, 11:09 PM IST
Published on: