दुबई। मानवाधिकारों व अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार ईरान में प्रदर्शनों को दबाने में अधिकतर मौतें हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,पेट्रोल के तेजी से बढ़ते दामों को लेकर उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 208 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर 15 नवंबर से शुरू हुए इन प्रदर्शनों पर अभी तक आंकड़ें जारी नहीं किए हैं।