विश्‍व की अन्‍य खबरें

ईरान की धमकी से सतर्क हुआ अमरीका! हिल एयरबेस से 52 F-35A लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान

America के एक्टिव ड्यूटी 388वें और रिजर्व 419वें फाइटर विंग्स ( Fighter Wings ) ने युद्धाभ्यास किया अमरीका के इन विमानों ने उटाह में हिल एयर फोर्स बेस ( Hill AirForce Base ) से उड़ान भरी
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 9:07 PM IST
american fighter plane
american fighter plane (File Photo)

वाशिंगटन। ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी ( Qasem Soleimani ) के मारे जाने के बाद अब मध्य-पूर्व में तनाव गहराता जा रहा है। ईरान ( Iran ) की ओर से अमरीका ( America ) को दी गई सीधी धमकी के बाद अब दोनों देशों में युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं।

यही कारण है कि अमरीकी सैनिक अलर्ट मोड़ में आ गए हैं, क्योंकि ईरान कभी भी अमरीका पर किसी भी रूप में धावा बोल सकता है। चूंकि ईरान ने साफ कर दिया है कि सुलेमानी का बलिदान बेकार नहीं जाएगा और अमरीका को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

ईरान की चेतावनी के बाद अमरीका अलर्ट है और इस बीच मंगलवार को अमरीकी वायु सेना ( American Airforce ) ने एक ही साथ 52 सशस्त्र लाइटनिंग-सेकंड लांंच कर युद्ध की तैयारियों की झलक दिखा दी है। ये सभी विमान एक ही इशारे पर एक साथ उड़ान भर सकते हैं और दुश्मन पर हमला कर सकते हैं।

अमरीका के इन विमानों ने उटाह में हिल एयरफोर्स बेस ( Hill Airforce Base ) से उड़ान भरी। इन विमानों के नाम F-35A है। बता दें कि इन विमानों की कीमत 52 बिलियन डॉलर बताई जा रही है।

अमरीकी सेना युद्ध के लिए तैयार

आपको बता दें कि, ईरान के साथ युद्ध की आशंका के मद्देनजर एक्टिव ड्यूटी 388 वें और रिजर्व 419 वें फाइटर विंग्स ने युद्धाभ्यास किया और ताकत का प्रदर्शन किया। इसके अलावा 419 वें फाइटर विंग्स ने अभ्यास के बाद ट्वीट करते हुए ईरान को साफ-साफ चेतावनी भी दी है कि 'हम उड़ान भरने, लड़ने और जीतने के लिए तैयार हैं।'

388 वीं फाइट विंगर्स ने कहा युद्धाभ्यास के दौरान वायुसेना सीमाओं से बाहर किया गया और एयरमेन की F-35As एन मास्से को तैनात करने की क्षमता का परीक्षण किया गया, जिससे ताकत का अंदाजा लग सके। इस दौरान हवा और जमीन के ठिकानों के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया।

आपको बता दें कि ईरान ने साफ कर दिया है कि अमरीका को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। मारे गए कासिम सुलेमानी की बेटी जेनाब सुलेमानी ने अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके पिता का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।

Updated on:
7 Jan 2020, 9:07 PM IST
Published on: