7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US Iran Tension: मध्यपूर्व में गहराया तनाव, 3500 सैनिक तैनात करेगा अमरीका

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किए गए हमले के बाद गहराया तनाव सैनिकों को इराक, कुवैत और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में तैनात किया जाएगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 4 Jan 2020, 1:28 PM IST

us troops

us troops

वाशिंगटन। अमरीका (US) इस वीकेंड तक अमरीका मध्यपूर्व (Middle East) में लगभग 3,500 और सैनिकों ( us troops ) को तैनात करेगा। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किए गए हमले में ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 82वें एयरबोर्न डिवीजन से अतिरिक्त सैनिकों को इराक, कुवैत और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में तैनात किया जाएगा।

पहले से तैनात हैं 650 जवान

रिपोर्ट में अमरीकी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया कि सैनिक इस क्षेत्र में पहले से तैनात 650 अन्य लोगों के साथ शामिल होंगे और करीब 60 दिनों तक रहेंगे। पेंटागन ने एक बयान में कहा, 'जैसा कि पहले घोषणा की गई थी कि 82 वें एयरबोर्न डिवीजन की तत्काल प्रतिक्रिया बल (IRF) ब्रिगेड को तैनाती के लिए सतर्क किया गया था, और अब उन्हें तैनात किया जा रहा है।'

म्यांमार: कार-बस के बीच भयंकर टक्कर में 22 की मौत, ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

अमरीकी कर्मियों और फैसिलिटीज के खिलाफ बढ़ते खतरे के बाद फैसला

बयान में आगे कहा गया, 'ब्रिगेड कुवैत में अमरीकी कर्मियों और फैसिलिटीज के खिलाफ बढ़ते खतरे के स्तर के जवाब में एक उपयुक्त और एहतियाती कार्रवाई के रूप में सैनिकों की तैनाती करेगी।'पेंटागन का ताजा कदम ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स के कुद्स फोर्स के कमांडर सुलेमानी की मौत के बाद आया है। हवाई हमले में सुलेमानी के साथ इराकी मिलिशिया के कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस भी मारे गए। बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हवाई हमले में दोनों मारे गए। ईरान के सर्वोच्च नेता अयासुल्ला अली खामेनी और राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिका से मेजर जनरल की मौत का बदला लेने और उसे करारा जवाब देने का संकल्प लिया है।