
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मंत्रियों, अफसरों और कर्मचारियों के बीच बनने वाले यौन संबंधों पर पाबंदी लगा दी है। अपने एक आदेश में ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल ने नए नियम की जानकारी देते इसकी जरूरत पर बल दिया। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि पीएम टर्नबुल को यह कदम उस घटना के बाद उठाना पड़ा है, जब उप प्रधानमंत्री बार्नबॉय जॉयस अपने आॅफिस में एक महिला के साथ संबंध बनाने के चलते घिर गए थे। बता दें कि जॉयस के इस रिलेशन को लेकर सरकार की काफी किरकिरी हुई है और यही कारण है कि पीएम टर्नबुल को यह कदम उठाना पड़ा है।
इस लगा बैन
पीएम मैल्कम ने नए कानून की घोषणा करते हुए कहा कि नए प्रावधान के अनुसार मंत्री अब अपने सहकर्मियों के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकेंगे। अगर कोई ऐसा करता है, तो यह कानूनन अपराध होगा और इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टर्नबुल ने जॉयस के महिला के साथ संबंध का जिक्र करते हुए कि उन्होंने अपनी सहकर्मी के साथ अनैतिक संबंध स्थापित कर अपने परिवार के साथ काफी गलत काम किया है। अब चूंकि इस घटना ने सबको चौंका दिया है, तो एहतियात के तौर पर सरकार इस नियम को लाने के लिए मजबूर है।
इस घटना से हुई किरकिरी
बता दें कि बार्नबॉय जॉयस अपनी मीडिया एडवाइजर विकी केंपियन के साथ काफी दिनों से रिलेशन में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार विक्की जल्दी ही जॉयस के बच्चे की मां बनेंगी। जॉयस ने विक्की के साथ अपने रिलेशन की बात खुलकर स्वीकार की है। यही नहीं उन्होंने इस बात को भी माना है कि उनके इस रिश्ते की वजह से ही उनकी शादी टूट गई थी। माना जा रहा है कि जॉयस के इस रिलेशन को लेकर सरकार की काफी किरकिरी हुई है और यही कारण है कि पीएम टर्नबुल को यह कदम उठाना पड़ा है।