7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल से पहले मैक्सवेल ने दिखाया दम, तेज़ शतक के साथ गेंदबाजी में भी दिखाई धार

एक टी20 मैच में तीन विकेट और शतक लगाने वाले विश्व के एकलौते खिलाड़ी बने मैक्सवेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 7 Feb 2018, 8:56 PM IST

maxwell

नई दिल्ली। आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आतिशी प्रदर्शन करते हुए बुधवार को त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिला दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल की 58 गेंदों में नाबाद 103 रनों की तूफानी पारी के दम पर यह लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। मैक्सवेल ने गेंद से भी तीन विकेट अपने नाम किए। एक टी20 मैच में तीन विकेट और शतक लगाने वाले विश्व के एकलौते खिलाड़ी बन गए है मैक्सवेल। बता दें इस साल आईपीएल में मैक्सवेल को दिल्ली ने 9 करोड़ रूपए में खरीदा है।

बाकि बल्लेबाजों ने नहीं दिखाया दम
मैक्सवेल ने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी में मैक्सवेल के अलावा आर्की शॉर्ट ही दहाई के आंकड़े को छू सके बाकी इन दोनों के अलावा आस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज दोहरी संख्या में नहीं पहुंच सके। आर्की ने 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया ने चार के कुल स्कोर पर ही डेविड वार्नर (4) और क्रिस लिन (0) के विकेट खो दिए थे। यहां से मैक्सवेल और आर्की ने टीम को संभाला और स्कोर 82 रनों तक पहुंचा दिया। आर्की, आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड हो गए। यहां से मैक्सवेल अपने रंग में आ गए और नाबाद रहते हुए दूसरे छोर के बिना समर्थन के अपनी टीम को जीत दिला ले गए।

मैच का हल
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। और उसने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत से वंचित रख दिया। 16 के कुल स्कोर इंग्लैंड ने जेसन रॉय (9) का विकेट खो दिया। एलेक्स हेल्स (22) और डेविड मलान (50) ने टीम को कुछ संभालने की कोशिश की। हेल्स, एश्टन अगर की गेंद पर आउट हो गए। उनका स्कोर 60 के कुल स्कोर पर गिरा। इयोन मोर्गन भी 22 रन ही बना सके। यहां से आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के विकेट लगातार अंतराल पर लेते हुए उसे बड़ा स्कोर बनाने से वंचित कर दिया। मलान ने 36 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। वह 126 के कुल स्कोर पर आउट हुए।