7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थम नहीं रही अफ्रीकी टीम की मुश्किलें, डिविलियर्स-प्लेसी के बाद एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी अफ्रीकी टीम को एक और दिग्गज बल्लेबाज चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Feb 2018, 4:35 PM IST

ind vs sa

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी एकदिवसीय सीरीज में मेजबान टीम की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। सीरीज के दो शुरुआती मैचों को हारने के बाद अफ्रीकी टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण स्टार बल्लेबाजों के बिना खेल रही अफ्रीकी टीम का एक और बल्लेबाज चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। टीम के सलामी बल्लेबाज और विकेट कीपर क्विंटन डि कॉक कलाई की चोट के कारण सीरीज के बाहर हो गए हैं। डी कॉक वन डे सीरीज के बाकी बचे मैचों के साथ-साथ टी-20 सीरीज भी नहीं खेल पाएगे।

सेंचुरियन मैच के दौरान लगा चोट -
डि कॉक को रविवार को सेंचुरियन में खेले गए दूसरे मैच के दौरान कलाई पर चोट खा बैठे। उन्हें इस चोट से रिकवर होने में कम से कम 2 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है। डी कॉक के चोटिल होने की जानकारी देते हुए साउथ अफ्रीकी टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि डि कॉक को बल्लेबाजी करते समय बायीं कलाई पर गहरी चोट लगी। उन्हें काफी दर्द और असहजता महसूस हो रही थी। आगे की जांच में पता चला कि उनकी कलाई की हड्डी में चोट है। मूसाजी ने आगे कहा कि इस तरह की चोट को ठीक होने में 2 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है। इसका अर्थ है कि वह भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका की मेडिकल टीम प्रयास करेगी कि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएं।

विकल्प का नहीं हुआ है ऐलान -
डी कॉक के बदले में अफ्रीकी टीम में किस बल्लेबाज को शामिल करना है। इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि डी कॉक से पहले एबी डिविलियर्स और कप्तान फाफ डू प्लेसी चोटिल होने के कारण बाहर है। डिविलियर्स चौथे मैच से वापसी कर सकते है। जबकि कप्तान की वापसी आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान होगी।