8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे ODI में अफ्रीकी टीम ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट बिग्रेड को मिली एक और बड़ी उपलब्धि

सेंचुरियन एकदिवसीय मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। जानें उन दो खास रिकॉर्डों को जो दोनों टीमों के नाम दर्ज हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Feb 2018, 9:44 AM IST

ind vs sa

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच भारत ने 9 विकेट के अंतर से अपने नाम किया। सेंचुरियन में खेले गए इस मैच को भारत ने एकतरफा तरीके से जीता। मैच में भारतीय युवा स्पिनरों के सामने दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 118 रनों पर ढेर हो गई। जिसे भारत ने एक विकेट खोकर आसानी से बना लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर ली है। साथ ही अफ्रीकी सरजमीं पर भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। गौरतलब हो कि टेस्ट सीरीज का आखिरी और वनडे सीरीज का पहला मैच भारत जीत चुका था। इस मैच में अफ्रीकी टीम के नाम एक बड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ।

सबसे कम स्कोर पर हुई आउट:-
साउथ अफ्रीका की टीम इससे पहले इतने कम रन के स्कोर पर अपने घर पर कभी आउट नहीं हुई थी। साउथ अफ्रीका टीम सेंचुरियन में आज मात्र 32.2 ओवर में 118 रन पर ही आल आउट हो गई थी। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम का अपने घर पर सबसे कम स्कोर 119 रन का था, जो साउथ अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में में 29 नवंबर 2009 को बनाया था।

177 गेंद रहते जीती टीम इंडिया
अफ्रीका के खिलाफ भारत यह मैच 177 गेंद शेष रहते जीत गई। भारत ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन दोहराया। भारतीय बल्लेबाजी को देखते हुए ऐसा लग रहा था मानो भारत वनडे नहीं टी-20 खेल रहा हो। बता दें कि सबसे ज्यादा गेंद रहते हुए जीतने के मामले में यह भारत का पांचवा सर्वोच्च प्रदर्शन है। सबसे ज्यादा गेंद रहते जीतने का रिकॉर्ड भारत ने 2001 में केन्या के खिलाफ ब्लोमफोंटिन के मैदान पर हासिल की थी। इस मैच को भारत ने 231 गेंद शेष रहते जीता था।

चहल का शानदार पंच-

युजवेंद्र चहल ने इस मैच में मात्र 22 रन देकर पांच विकेट हासिल किये। चहल के करियर का यह पहला 5 विकेट हॉल रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्ही की सरजमीं पर एक पारी में पांच विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल पहले स्पिन गेंदबाज बने।