
नई दिल्ली।एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने साल 2016 के आईएसआईएस कासरगोड माड्यूल केस में रविवार को केरल में तीन जगहों पर छापेमारी की। इस मामले में एनआईए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इन संदिग्धों का उक्त मामले में कुछ ऐसे आरोपियों से संबंध होने का शक है जो आतंकी संगठन आईएस में शामिल होने के लिए भारत छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में आतंकी संगठन आईस का हाथ होने की बात कही गई है। ऐसे में भारत की एजेंसियां सतर्क हो चुकीं है। वह यहां पर सभी आईएस माड्यूल का भंडाफोड़ करने में लगी हैं। तीन अगल जगहों पर यह छापेमारी की गई। इसमें तीन लोगों को संदेह के दायरे में लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनका कनेक्शन इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन से जुड़े होने का अंदेशा है। तीनों से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि बीते रविवार को श्रीलंका में सीरियल बम धमाके हुए। इसमें करीब 252 की मौत और करीब 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे। श्रीलंकाई जांच एजेंसियां इस मामले में देशभर में छापेमारी कर रही है। उसने भारत से भी मदद ली है।
भारी मात्रा में गोला बारूद हासिल हुआ
श्रीलंका में हुई छापेमारी में पुलिस को कई जगहों से भारी मात्रा में गोला बारूद हासिल हुआ है। बता दे कि श्रीलंका में छापेमारी के दौरान एक परिवार ने खुद को उड़ा लिया था। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में श्रीलंका की पुलिस एनआईए की मदद ले रही है। श्रीलंका को धमाकों से पहले भारत ने सबसे पहले इंटेलीजेंस इनपुट दिया था। मगर श्रीलंकाई सरकार ने इस पर गौर नहीं किया और इतना बड़ा हादसा उसे झेलना पड़ा।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..