विश्‍व की अन्‍य खबरें

एक कुत्ता जिसने अपनी मालकिन का किया कन्यादान, विदाई देख रो रही है पूरी दुनिया

यह कहानी है एक 5 साल के गोल्डन रिट्रीवर की
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 12:24 PM IST
Wedding,Utah,Lifetime,Oregon,photographer,golden retriever,bride,diagnosed,Bone cancer,invites,

नई दिल्ली। आप अपने वफादार दोस्त को उसके आखरी दिनों ऐसा क्या दे देंगे जिससे उसका इस जीवन में आना सफल हो जाए। उसको आप कैसे धन्यवाद करेंगे? यह कहानी है एक 5 साल के गोल्डन रिट्रीवर की, जो अपनी मालकिन केसीडी विलियम्स के साथ उटाह में रहता था, जब उसकी गंभीर बीमारी, जो की एक हड्डियों के कैंसर के बारे में पता चला, जो उसके सिर तक फैल गया था। केसीडी और उनके मंगेतर, मैटिज्स की शादी में, उसे केसीडी के परिवार के साथ ऑरेगोन के तट पर होना था। जब केसीडी ने अपने प्यारे डूड की गंभीर खबर को सुना तो उन्होंने अपनी साडी के प्लान में कुछ बदलाव कर दिया।

वह चाहती थी कि उनकी शादी में डूड उनके साथ रहे इसलिए उनके पिता ने अपनी फ्लाइट रद्द करवा दी और इसके बदले वे, उटाह से मैनजनीटा (13 घंटे की यात्रा) तक डूड को अपने साथ गाड़ी में लेकर आए ताकि वह अंगूठी वाहक बन सके और साथ ही वह पहली और आखिरी बार समुद्र देख सके।

शादी की फोटोग्राफर, नतालिया जेनी को डूड के बहुत सारे फोटो लेने थे जेनी कहती हैं, 'विलियम्स ने विशेष रूप से डूड की ओर मेरा कैमरा केंद्रित करने पर ज़ोर दिया क्योंकि उसके पास समय कम था।' 'वह ऊर्जावान, प्यारा और खुश दिख रहा था। वह चारों ओर दौड़ रहा था, सभी को चूम रहा था और इतने सारे लोग जो उसे प्यार करने के लिए तैयार थे, उनसे मिलकर बहुत ही खुश लग रहा था।

'नतालिया ने कहा, 'डूड ने शादी को बहुत ही ऊर्जावान कर दिया था।' 'उसने उस स्थान को प्यार और स्नेह से भर दिया था।' कैसी ने कहा कि मेरी शादी उसके बिना अधूरी थी, और डूड कैंसर के कारण हमसे दूर होने से पहले समुद्र के पास रहने का अनुभव कर पा रहा था इससे ज्यादा ख़ुशी मुझे किसी बात की नहीं थी वो मेरा दोस्त ही नहीं मेरे परिवार का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा था।

Published on: