विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन: लंदन में आंबेडकर हाउस को संग्रहालय में बदलने की मिली अनुमति

Highlights आंबेडकर ने 1921 से 1922 तक इसी मकान में रहकर पढ़ाई की। आंबेडकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री ली। बीते साल अगस्त में आवेदन को खारिज कर दिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 3:29 PM IST
Ambedkar House
बाबा आंबेडकर का संग्रहालय भारत का गौरव बढ़ाएगा।

लंदन। अब ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बाबा आंबेडकर का संग्रहालय भारत का गौरव बढ़ाएगा। आंबेडकर हाउस को बंद करने के खिलाफ दायर भारत की अपील को स्वीकार कर लिया है। आखिरकार ब्रिटेन के कम्युनिटी सेक्रेटरी रॉबर्ट जेनरिक ने गुरुवार को यहां संग्रहालय बनाने की अनुमति दे दी।

उन्होंने कहा कि उत्तरी लंदन के 10 किंग हेनरी रोड पर चार मंजिला आंबेडकर हाउस को एक भव्य म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लंदन में एक और संग्रहालय बनाने की अनुमति देने से बेहद खुश हैं। डॉ.भीमराव आंबेडकर ने 1921 से 1922 तक इसी मकान में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। यहां से उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री ली।

गौरतलब है कि स्थानीय प्राधिकरण कैमडेन काउंसिल ने पिछले साल अगस्त में भारतीय अधिकारियों के उस आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें उत्तरी लंदन स्थित आंबेडकर हाउस को एक संग्रहालय में तब्दील करने की मांग की गई थी।

अपील को खारिज करते हुए काउंसिल ने कहा था कि रिहायशी संपत्ति (आंबेडकर हाउस) को संग्रहालय में बदला नहीं जाएगा। ऐसा करना स्थानीय प्लानिंग नियमों का उल्लंघन हो सकता है। इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने ब्रिटेन सरकार पर दबाव बनाया था और मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी।

Updated on:
14 Mar 2020, 3:29 PM IST
Published on: