विश्‍व की अन्‍य खबरें

कनाडा ने भारत की सीधी उड़ान पर लगाया प्रतिबंध, 21 अगस्त तक बढ़ाई रोक

कनाडा की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रतिबंध का विस्तार सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह पर आधारित था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jul 2021, 11:53 PM IST
travel ban

टोरंटो। कनाडा सरकार ने भारत से सीधी उड़ान पर लगे प्रतिबंध (Travel Ban) को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध 21 जुलाई को खत्म होने के बजाय अब ये 21 अगस्त तक लागू रहेगा। कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) की दूसरी लहर और कोरोना के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के बढ़ते संक्रमण को लेकर कनाडा में पहली बार 22 अप्रैल को लगाए गए प्रतिबंध को चौथी बार बढ़ाया गया है।

कनाडा की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रतिबंध का विस्तार सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह पर आधारित था। साथ ही कनाडा ने इनडायरेक्ट रूट से भारत से कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए तीसरे देश के प्री डिपार्चर कोविड-19 टेस्ट की जरूरत हो बढ़ाया गया है। भारत के यात्रियों को कनाडा के लिए अपनी यात्रा जारी रखने के जिए लिए एक जरूरी प्री डिपार्चर कोविड निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट की आवश्यकता होगी।

कनाडा सरकार के अनुसार देश में अगर कोरोना की स्थिति ठीक रही तो वो 7 सितंबर से अपनी सीमाओं को किसी भी पूरी तरह से वैक्सीनेट यात्रियों के लिए खोल देंगी। यह सिर्फ उन लोगों पर ही लागू होगा, जिन्होंने कनाडा में एंट्री करने में कम से कम 14 दिन पहले कनाडा में वैध वैक्सीन ली हो।

Published on: