29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में कोरोना के मामले कम होने पर अमरीका ने घटाया खतरे का स्तर, जारी की नई ट्रैवेल एडवाइजरी

भारत की यात्रा को लेवल-4 से घटाकर लेवल-3 कर दिया गया है। वहीं लेवल-3 में नागरिकों को जरूरी होने पर ही भारत यात्रा की छूट थी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 20 Jul 2021, 9:37 PM IST

tourist in india

tourist in india

वॉशिंगटन। कोरोना वायरस के मामले घटने के साथ अमरीका ने अपने नागरिकों के लिए भारत यात्रा से जुड़ी अहम एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत भारत में यात्रा करने के खतरे के स्तर को घटाया गया है। अब इसे लेवल 4 से घटाकर लेवल 3 करा गया है।

ये भी पढ़ें: फोन टैपिंग मामले में पाकिस्तान भी कूदा, कहा- इमरान खान की जासूसी करा रहा भारत

लेवल-4 में भारत की यात्रा करने की इजाजत नहीं थी। वहीं लेवल-3 में नागरिकों को जरूरी होने पर ही भारत यात्रा की छूट दी गई है। लेवल-4 का अर्थ है बिल्कुल यात्रा न करें। वहीं लेवल-3 में नागरिकों से अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाता है।

अमरीका ने पाकिस्तान के लिए भी ट्रैवेल एडवाइजरी में सुधार कर इसे ‘लेवल-4 से ‘लेवल-3’ करा है। क्षेत्र में कोरोना महामारी की स्थिति पर विचार करने के बाद विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत और पाकिस्तान के ट्रैवल एडवाइजरी में संशोधन किया।

भारत के लिए सीधी फ्लाइट पर 21 अगस्त तक रोक

कनाडा सरकार ने भारत से सीधे फ्लाइट पर लगे प्रतिबंध को 30 दिनों के लिए बढ़ाया है। यह प्रतिबंध 21 जुलाई को खत्म होने वाले थे। मगर अब ये 21 अगस्त तक लागू रहेंगे। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते प्रकोप के कारण कनाडा में ये चौथी बार है जब पाबंदियों को बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें: जेफ बेजोस ने रचा नया इतिहास, 11 मिनट की स्पेस यात्रा कर धरती पर लौटे

दुनियाभर में बीते सोमवार को 4 लाख 18 हजार 268 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं इस दौरान 3 लाख 79 हजार 944 लोगों महामारी से ठीक हो गए। 6,639 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।