
नई दिल्ली। पाकिस्तान में जहां राजनीतिक दल हर समय भारत विरोधी बयान देते आए हैं,वहीं अब इन्हीं दलों के चुनाव प्रचार के दौरान सुर बदल गए हैं। गौरतलब है कि पाक में आम चुनाव 25 जुलाई को होंगे। इस दौरान सभी दल अपनी अपनी से प्रचार कर रहे हैं,मगर हैरानी की बात यह कि अपने बयानों में पार्टियां भारत की तरक्की और मोदी के काम गिनाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। दरअसल हर पार्टी अपने लिए वोट मांगे लिए मोदी का सहारा लेकर अपने नेताओं पर तंज कस रहीं हैं। वे भारत की नीति की तारीफ रहे हैं।
सबको मोदी से शिकायत
सभी नेताओं को पीएम मोदी से शिकायत है। कोई कहता है कि मोदी की सधी हुई विदेश नीति ने पाकिस्तान को वैश्विकमंच पर अलग-थलग कर दिया तो किसी की शिकायत है कि एक अकेला मोदी देखो भारत को कहां पहुंचा रहा है और हमारे यहां लोग अपनी जेबें भरने में जुटे हुए हैं। वैसे तो पाकिस्तानी चुनाव में भारत विरोध हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहा है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत विरोध से ज्यादा पाकिस्तान में मोदी विरोध के नाम पर नेता वोट मांग रहे हैं।
हाफिज भी ले रहा मोदी का नाम
हाफिज सईद जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख है। इसके संगठन को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठनों की सूची में डाल रखा है। वह मुंबई हमले का मास्टर माइंड है। 2012 में अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है। पाकिस्तान चुनाव में मिल्ली मुस्लिम लीग पार्टी बनाकर उम्मीदवारों को उतार चुका है। वह भीड़ को संबोधित करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहा है। वो पाकिस्तानी जनता को बता रहा है कि मोदी सरकार कश्मीर में नदियों पर बांध बनाकर पाकिस्तान का पानी रोक रही है। वह पाकिस्तानी अवाम से अपील कर रहा है कि उन लोगों को वोट दो, जो पाकिस्तानी नदियों पर भारत को बांध बनाने से रोक सकें।