विश्‍व की अन्‍य खबरें

माता-पिता की मौत के चार साल बाद हुआ बच्चे का जन्म, कानूनी कार्रवाई ने डाला था ऐसा रोड़ा

बच्चे के माता-पिता की मौत एक सड़क हादसे हो गई थी। 2013 में इस दंपति का प्रजनन संबंधी उपचार चल रहा था।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 10:31 AM IST
Feature image

बीजिंग। चीन में एक सरोगेट मां ने एक बच्चे को उसके माता-पिता की मौत के चार साल बाद जन्म दिया है। बच्चे के माता-पिता की मौत एक सड़क हादसे हो गई थी। दुर्घटना से पहले 2013 में इस दंपति का प्रजनन संबंधी उपचार चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल नौ दिसंबर को लाओस की सरोगेट मां ने इस बच्चे को जन्म दिया था।

चीन में अवैध है सरोगेसी

चीन में सरोगेसी अवैध है और इस तकनीक से बच्चे की इच्छा रखने वालों को विदेश में विकल्प तलाशने पड़ते हैं। ऐसे में दंपति की मौत के बाद उनके माता-पिता ने भ्रूण को हासिल करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। भ्रूण को ननजिंग के पूर्वी शहर के अस्पताल में रखा गया था। गौरतलब है कि दुर्घटना के समय भ्रूण को माइनस 196 डिग्री पर नाइट्रोजन टैंक में स्टोर किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद मृतक के माता-पिता को फर्टिलाइज्ड एग्स का अधिकार मिला। इसे लाओस भेजने के लिए सरकार की तरफ से कई रोड़े लगाए गए। अंत में दंपती के माता-पिता को कानूनी लड़ाई में जीत हासिल की।

कोई भी विमानन कंपनी राजी नहीं हुई

सरोगेसी एक्सपर्ट और दंपति के माता-पिता की मदद करने वाली लियू बाउजन का कहना है कि पहले हमने सोचा था कि भ्रूण को विमान से भेजें। मगर कोई भी विमानन कंपनी ऐसा करने को राजी नहीं हुई। इसलिए दंपति के परिवार वालों ने भ्रूण को सड़क के रास्ते लाओस पहुंचाने का फैसला लिया। परिवार की अगली चुनौती थी कि बच्चे को वापस चीन लाना था। दरअसल सरोगेसी के जरिए देश से बाहर जन्मे बच्चों को वापस लाने के लिए डीएनए टेस्ट से साबित करना होता है कि बच्चे के माता-पिता एक चीनी नागरिक हैं। ऐसे में सरोगेट मां को टूरिस्ट वीजा पर चीन लाया गया। यहां उसने गुआंझो के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को वहां 15 दिनों तक रखा गया और उसे परिवार वालों को डीएनए टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ही सौंपा गया।

Published on: