10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब गजब
Video : देखिए कैसे इस लड़के ने 3 रुबिक क्यूब्स को मिनटों में हलकर बनाया रिकॉर्ड
Play video

Video : देखिए कैसे इस लड़के ने 3 रुबिक क्यूब्स को मिनटों में हलकर बनाया रिकॉर्ड

चीन के 12 साल के क्यू ने एक अनोखा कारनामा करते हुए 3 रुबिक क्यूब्स को हल किया है। साथ ही क्यू ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 11 Apr 2018, 9:28 PM IST

नई दिल्ली : दुनिया भर में रुबिक क्यूब्स को हल करने का क्रेज कई सालों पुराना है। आए दिन क्यूब्स को लेकर कोई ना कोई अनोखी खबर आती रहती है। अब एक खबर आई है जो अद्भुत है। क्यूब्स हल करने वाले ऐसे कारनामे के बारे सिर्फ सपना देखा करते हैं। चीन के 12 साल के क्यू जिआनयू ने एक नहीं बल्कि 3 रुबिक क्यूब को हल कर दिया है। हैरान करने वाले बात ये है कि क्यू ने इन तीन रंगीन घनों यानी क्यूब्स को उछालते हुए हल किया है। क्यू क्यूब को उछालते-उछालते हुए परत बदलता रहा। मैजिक क्यूब्स को हल करने में क्यू को 5 मिनट और 6 सेकेंड का वक्त लगा। खास बात ये रही कि इनती छोटी से उम्र में 3-3 क्यूब्स को हल करने के लिए क्यू ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया है। सबसे तेज क्यूब हल करने का रिकॉर्ड भी अपना नाम किया। 12 साल का क्यू वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन में भी सूचीबद्ध है। विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले क्यू की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आप को बता दें कि रुबिक क्यूब्स या घन को मूर्तिकार और प्रोफेसर ने 1974 में बनाया था। नाम दिया गया मैजिक क्यूब। ऐसा माना जाता है कि अब तक 40 करोड़ रुबिक क्यूब बिक चुके हैं। सबसे तेज़ी से रुयूबिक क्यूब हल करने का रिकॉर्ड 7.08 सेकंड रहा । ये रिकॉर्ड एरिक एकर्सडिज्क के नाम था। 2010 में एक खबर आई थी जिसमें कहा गया था कि सबसे कम बार रुबिक क्यूब को घुमाकर हल निकालने की तीस साल पुरानी कोशिश अब समाप्त हो गई है। शोधकर्ताओं ने दावा किया कि रुबिक क्यूब अब बीस या उससे कम बार घुमा हल किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने बीस के आंकड़े को ‘ईश्ववरयीय संख्या’ कहा। शोध के परिणामों से ज्ञात हुआ कि रुबिक क्यूब को सुलझाने की शुरुआत के क़रीब 4300 करोड़ तरीकों में से 10 करोड़ ऐसे हैं जिनमें 20 बार घुमा पहेली सुलझ जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब