विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटिश पीएम टेरेसा मे: सीरिया के रासायनिक हमलों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई सबसे बेहतर विकल्‍प

सीरिया के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई इस बात के संकेत हैं कि रासायनिक हथियारों का प्रयोग बंद न करने पर और सख्‍त कदम उठाए जा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 2:27 PM IST
theresa may

नई दिल्‍ली। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने रविवार को एक संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि सीरिया द्वारा रासायनिक हथियारों के उपयोग के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई का निर्णय सबसे बेहतर विकल्‍पों में एक था। यह निर्णय हमने सीरिया के रासायनिक हथियारों की क्षमता को कमजोर करने के मकसद से उठाया। उन्‍होंने कहा कि सीरिया ने अपने ही देश के नागरिकों के खिलाफ इन हमलों को नहीं रोका तो इससे ज्‍यादा भयंकर परिणाम उभरकर सामने आ सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि यही कारण है कि अमरीका, फ्रांस सहित हमारी सेना हवाई हमलों के जरिए केवल रासायनिक हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाया है।

रासायनिक हथियारों के उपयोग को बर्दाश्‍त नहीं कर सकते
10 डाउनिंग स्ट्रीट में उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बशर अल असद के नेतृत्व में सीरिया के शासन की रासायनिक हथियारों की क्षमता को कम करने के लिए समन्वित हमले में चार रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) टोर्नाडो जीआर 4 एस को शामिल किया गया था। यह सामूहिक कार्रवाई एक स्पष्ट है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय रासायनिक हथियारों के उपयोग को बर्दाश्त नहीं करेगा। टॉर्नेडो सभी लक्ष्‍यों को साधने में सफल रहा। इस हमले में बाद अब हमारी सेना उसके प्रभाव का अनुमान लगाने में जुटी है। इस हमले में नागरिकों को कम से कम नुकसान हो इस बात का भी ख्‍याल रखा गया था। यही कारण है कि सैकड़ों मिसाइल दागने के बाद भी निर्दोष नागरिकों की बहुत कम संख्‍या में मौत हुई।

रूस को भी दिया साफ संकेत
उन्‍होंने रूस की भूमिका के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि रूस सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल असद का समर्थन करता है। रासायनिक हथियारों के उपयोग में रूस की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे पहले उन्‍होंने रूस के पूर्व जासूस सर्गेई स्‍क्रापल और उनकी बेटी युलिया पर तंत्रिका एजेंट के माध्‍यम से हमले का हमलों का आरोप लगाया था, जिसको लेकर पहले से दोनों देशों के बीच तनातनी जारी है। इतना ही नहीं इस मामले में नाटों के सदस्‍य देश भी ब्रिटेन के पक्ष में खड़े हैं। थेरेसा मे ने कहा कि हम रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दे सकते। चाहे ये हमला सीरिया के भीतर हो फिर उसके बाहर कहीं और। इस मामले में वैश्विक प्रोटोकॉल का सभी को पालन करना चाहिए। इससे पहले शनिवार को ब्रिटेन के रक्षा सचिव गेविन विलियमसन ने हवाई हमलों को पूरी तरह से सफल बताया।

Published on: