विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुनियाभर में Corona संक्रमितों की संख्या 6 करोड़ पार, अब तक 14.14 लाख लोगों की मौत

HIGHLIGHTS Coronavirus World Update: पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 60,105,740 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,414,028 हो गया है। अमरीका में सबसे अधिक 265,891 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12,955,007 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

2 min read
Nov 25, 2020
Corona infection worldwide crosses 4.38 crore, more than 11.66 lakh deaths

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) के प्रकोप से जूझ रही दुनिया के सामने लगातार चुनौती बढ़ती जा रही है। कई देशों में कोरोना के दूसरी और तीसरी लहर से हाहाकार मचा है। अमरीका में कोरोना संक्रमण ( coronavirus In America ) से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से एहतियातन कई देशों ने लॉकडाउन, कर्फ्यू जैसे प्रतिबंधों को लागू किया है। कई यूरोपीय देशों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। फ्रांस ने पहले ही 1 दिसंबर तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, जबकि ब्रिटेन ने भी दोबारा लॉकडाउन लगाया है।

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 6 करोड़ पार हो गई है, जबकि 14 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पूरे विश्व में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 60,105,740 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,414,028 हो गया है।

अमरीका में कोरोना से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। अमरीका में अब तक 265,891 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,955,007 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे जबकि ब्राजील में तीसरे नंबर पर है। पूरी दुनिया में अब तक 4.15 करोड़ लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित देश
















































































देश का नामकोरोना से संक्रमित लोगों की संख्याकोरोना से मृत लोगों की संख्या
अमरीका12,955,007265,891
भारत9,222,216134,74
ब्राजील6,121,449170,179
रूस2,138,82837,031
पेरू950,55735,641
स्पेन1,614,12643,668
चिली542,08015,106
ब्रिटेन1,538,79455,838
मैक्सिको1,041,875101,676
इटली1,408,86849,623
ईरान854,36144,802
फ्रांस2,127,05148,518
सऊदी अरब355,0345,761
तुर्की440,80512,219
Updated on:
25 Nov 2020 04:52 pm
Published on:
25 Nov 2020 04:39 pm
Also Read
View All