विश्‍व की अन्‍य खबरें

शैतान को खुश करने के लिए इस जोड़े ने दी अपनी कुर्बानी

शैतान की पूजा करने के दौरान इस जोड़े ने अपनी खुद की जान ले ली ।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2018, 4:25 PM IST
Worship

नई दिल्ली। विज्ञान चाहे कितना भी आगे क्यों न बढ़ जाएं लेकिन समाज में कुरीतियां आखिरकार लोगों पर अपना असर छोड़ ही जाती है। कुरीतियों के मामले में केवल भारत ही नहीं बल्कि इस लिस्ट में कई विकसित देश भी शामिल है। इन मान्यताओं के चलते लोग कुछ भी कर गुज़रने को तैयार होते है चाहे बात अपनी जान पर खेलने की ही क्यों न हों? एक ऐसे घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल ये घटना है ग्रीस के पास स्थित एक आइलैंड का, जहां एक जोड़े की लाश मिली। जी, हां ग्रीस के इस आइलैंड में एक कपल की डेड बॉडी मिलने से वहां सनसनी फैल गई है।

पुलिस का इस बारे में कहना है कि शैतान की पूजा करने के दौरान इस जोड़े ने अपनी खुद की जान ले ली । इसी साल 2 जनवरी के दिन 23 साल की लीलिया बोतूशेवा और उनके जर्मन ब्वॉयफ्रेंड जो कि 30 साल के है, इन दोनों का शव भयंकर हालत में केफालोनिया के आइलैंड से बरामद किए गए। पुलिस से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि जिस कमरे में उनकी डेड बॉडी मिलीं वो कमरा पूरी तरह से खून से सना हुआ था। वहां खून से सने हुए तेज धार वाले चाकू और कई बुझी हुई मोमबत्तियां भी मिलीं।

पुलिस के अनुसार सुईसाइड की ये घटना न्यू ईयर के फुल मून से 24 घंटे पहले हुई। इसे वॉल्फ मून के नाम से भी पुकारा जाता है क्योंकि इस दिन चंद्रमा पूरे आकार में होता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये जोड़ा शैतान की पूजा कर रहा था। फोरेंसिक टेस्ट के दौरान इस बात का पता चला कि लड़की ने सबसे पहले अपनी जान दी और इसके बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने सीने में खंजर घोंप कर खुद को खत्म कर लिया। जब उनका शव मिला तो लड़की के गले में पेंटग्राम पैंडेट मिला। कहा जाता है कि इस तरह के पेंडेंट शैतान की पूजा करने के वक्त पहना जाता है। इस घटना के कुछ दिन पहले ही लीलिया के परिवार उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।

Published on: