11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनपुरी
गांव की युवती को भगाकर ले गया था तीन बच्चों का बाप, अब पेड़ पर झूलते मिले दोनों के शव, देखें वीडियो
Play video

गांव की युवती को भगाकर ले गया था तीन बच्चों का बाप, अब पेड़ पर झूलते मिले दोनों के शव, देखें वीडियो

प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, तो ग्रामीण आॅनर किलिंग।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

suchita mishra

•

Updated: 13 Jan 2018, 1:34 PM IST

मैनपुरी। जनपद में एक प्रेमी युगल का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामला जनपद मैनपुरी थाना किशनी क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर का है।

इस बारे में एसपी राजेश एस ने बताया कि जयसिंहपुर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय वीरबल जाटव नाम का व्यक्ति तीन बच्चों का बाप है। उसके गांव की ही 20 वर्षीय लड़की सुलेखा शाक्य से प्रेम संबंध थे। 6 जनवरी को दोनों भाग गए थे। आज दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले। एसपी का कहना है कि पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है। इसके अलावा और क्या एंगिल हो सकता है, इस बारे में छानबीन की जा रही है। वहीं ग्रामीण इसे आॅनर किलिंग का मामला मान रहे हैं।