विश्‍व की अन्‍य खबरें

इराक में अमरीकी दूतावास पर हमला, ट्रंप ने कहा- ईरान को कीमत चुकानी होगी

इराक में अमरीकी दूतावास के बाहर ईरानी समर्थकों के प्रदर्शन और पत्थरबाजी पर ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी 
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 8:48 PM IST
Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने नए साल की बधाई के साथ ईरान को चेतावनी भी दी। परमाणु समझौते से अलग होेने के बाद से अमरीका (America) का रुख ईरान (Iran) के लिए बहुत सख्त रहा है। इराक (Iraq) में अमरीकी दूतावास के बाहर ईरानी समर्थकों के प्रदर्शन और पत्थरबाजी पर ट्रंप ने ईरान (Iran) को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने ईरान (Iran) को अंजाम भुगतने की धमकी दी। ट्रंप ने ट्वीट कर दो टूक अंदाज में कहा यह कोई चेतावनी नहीं बल्कि स्पष्ट संदेश है।

अमरीकी दूतावास पर ईरान के समर्थकों ने फेंके पत्थर

गौरतलब है कि इराक में अमरीकी दूतावास के बाहर हजारों की संख्या में ईरानी समर्थकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ईरानी समर्थकों ने दूतावास पर पत्थर भी फेंके। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि इराक स्थित अमरीकी दूतावास पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में है।

इरान को अंजाम भुगतने की धमकी दी

राष्ट्रपति ने इसके बाद एक और ट्वीट कर ईरान को सबक सिखाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर इस घटना में संपत्ति का नुकसान होता है या फिर किसी जीवन को क्षति पहुंचती है तो ईरान इसके लिए जिम्मेदार होगा। इसके लिए उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। यह कोई चेतावनी नहीं है बल्कि स्पष्ट धमकी है। हैपी न्यू इयर!'

अमरीकी दूतावास के बाहर डटे इराकी सैनिक

गौरतलब है कि अमरीका ने ईरान पर काफी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के समर्थक सोमवार से ही बगदाद स्थित अमरीकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी टेंट लगाकर अमरीका के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Updated on:
1 Jan 2020, 8:48 PM IST
Published on: