मीडिया रिपोर्ट में बताया कि प्रधानमंत्री ने इस साल की शुरुआत में अमरीका की अपनी दो यात्राओं के दौरान कम खर्च किए जाने का उदाहरण भी दिया था। उनकी वाशिंगटन यात्रा के खर्च 68,000 डॉलर आया था। इसकी तुलना में, सरकार के दावे के अनुसार, शरीफ ने अपनी 2015 की अमरीका यात्रा के दौरान 549,854 डॉलर खर्च किए थे, जबकि पीपीपी सुप्रीमो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 752,682 डॉलर खर्च किए थे।