विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन: अवॉर्ड शो के दौरान नशे में धुत होकर मंच पर चढ़ गए पाकिस्तानी राजदूत, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 4 मिनट के इस वीडियो में उच्चायुक्त स्टेज पर खड़े होकर स्वागत भाषण दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 2:26 PM IST
Pakistan envoy
ब्रिटेन: अवॉर्ड शो के दौरान नशे में धुत होकर मंच पर चढ़ गए पाकिस्तानी राजदूत, वीडियो वायरल

लंदन। ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साहिबजादा अहमद खान लंदन में एक अवॉर्ड शो के दौरान नशे में धुत होकर स्टेज पर चढ़ गए। अपनी हरकत की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए पाकिस्तानी दूत की हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इस घटना के बाद उच्चायुक्त को तलब किया है।

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त स्टेज पर खड़े होकर मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं। वह बेहद लापरवाही वाले अंदाज में पाकिस्तान के मशहूर फिल्म अदाकारों का नाम लेते हैं। कई लोगों का नाम लेते वक्त उनकी जुबान लड़खड़ा जाती है। लंदन में 9 सितंबर 2018 को हुए अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान फिल्म्स अवॉर्ड्स के कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे उच्चायुक्त वीडियो में पूछ रहे हैं, 'क्या फरहान को बुला लूं?' थोड़ी देर बाद वह वापस पूछते हैं कि क्या पाकिस्तानी राजदूत महविश को भी बुला लूं? स्टेज पर मौजूद और एंकरिंग कर रहे अभिनेता जावेद शेख से वह पूछते हैं कि क्या वह डाइट करते हैं !

सरकार ने मांगा स्पष्टीकरण

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायुक्त साहिबजादा अहमद खान के व्यवहार पर इमरान खान सरकार ने सख्त नाराजगी जताई है। वीडियो के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई किरकिरी के बाद वहां के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि लंदन में पाकिस्तानी उच्चायुक्त साहिबजादा अहमद खान को विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने तलब किया है। उच्चायुक्त को पाकिस्तान वापस बुलाकर उनसे लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

पाकिस्तानी उच्चायुक्त के इस कदम के विरोध में लोग सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने ऊंचे पद पर आसीन व्यक्ति के लिए यह काम शोभा नहीं देता। लोगों का कहना है कि उच्चायुक्त नशे में धुत थे जिसकी वजह से उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी और वो ठीक से बोल नहीं पा रहे थे।

Published on: