विश्‍व की अन्‍य खबरें

Earthquake: तुर्की में आए भूकंप में अब तक 17 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल

तुर्की और ग्रीस बॉर्डर पर आया शक्तिशाली Earthquake रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.0 मापी गई भूकंप के बाद ग्रीस में सुनामी ने भी दी दस्तक
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2020, 7:38 AM IST
Earthquake in turkey
तुर्की में भूकंप

नई दिल्ली। तुर्की ( Turkey ) और ग्रीस बॉर्डर पर आए शक्तिशाली भूकंप ( Earthquake ) के तेज झटकों ने जमकर तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.0 मापी गई है। यही नहीं भूकंप के बाद ग्रीस में सुनामी ने भी दस्तक दे डाली। जोरदार भूकंप के झटकों के चलते इजमिर में कई जगह इमारतें गिर गई हैं। इस भूकंप में 17 लोगों की जान चली गई है जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

तुर्की के तट और यूनान के सामोस प्रायद्वीप के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने तुर्की में जमकर कहर बरपाया। भूकंप का केन्द्र एजियन सागर में 16.5 किलोमीटर नीचे था।

तुर्की के तटीय शहर इजमिर में इमारतें गिर गई हैं। तुर्की मीडिया के मुताबिक, इजमिर के गवर्नर ने कहा कि 70 लोगों को बचाया गया है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 709 लोग घायल हैं। विभाग के मुताबिक 12 से ज्यादा इमारतों में बचाव काम चल रहा है।
वहीं तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री का बयान सामने आया है। फखरुद्दीन ख्वाजा ने ट्वीट कर कहा है कि 38 एंबुलेंस, दो एंबुलेंस हेलीकॉप्टर और 35 चिकित्सा बचाव टीमें इजमिर में काम में जुटी हैं।

Published on: