
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में गुरुवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करने के लिए दुनियाभर के तमाम राष्ट्राध्यक्ष न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।
इस बीच गुरुवार को अपना पहला भाषण देने से पहले ही एक देश के राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नयब बुकेले ने अपने भाषण से शुरू करने से पहले कहा कि मैं पहले सेल्फी ले लेता हूं फिर भाषण शुरू करुंगा। यह सुनकर सभी लोग आश्चार्य चकित हो गए।
उन्होंने कहा कि बस मुझे एक मिनट दिजिए.. इसके बाद फौैरन उन्होंने अपना मोबाइल निकाला और मुस्कुराते हुए एक सेल्फी क्लिक की, फिर अपना भाषण दिया। बुकेले ने अपनी इस तस्वीर को ट्वीट पर पोस्ट भी किया।
लोग सेल्फी देखने के बाद मेरा भाषण सुनेंगे
आपको बता दें कि मध्य अमरीकी देश अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नयब बुकेले ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व नेताओं के सम्मेलन में अपने भाषण से पहले मजाकिया अंदाज में कहा 'मेरा विश्वास करो, जब मैं इसे साझा करूंगा तो इस सेल्फी को कई लोग पहले देखेंगे उसके बाद ही मेरा भाषण सुनेंगे’।
उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मैंने एक अच्छी सेल्फी ली है। बुकेले ने एक सुझाव के देते हुए कहा कि वैश्विक नेताओं को इस बार्षिक शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा भी की जा सकती है और इंस्टाग्राम के जरिए यहां दिए गए भाषण से अधिक प्रभाव डाला जा सकता है।
मालूम हो कि बुकेले ने जून में बतौर राष्ट्रपति शपथ ली थी। अल सल्वाडोर की जनसंख्या 66 लाख के करीब है। बुकेले ने गरीबी और बड़े पैमाने पर गैंग हिंसा को खत्म करने का काम किया। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.